Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटर की जांची जा चुकी 99.24% कापियां:वाराणसी में 12वीं की महज 1925 कापियां बची, 10वीं में 91% कापियों का मूल्यांकन पूरा

    3 hours ago

    1

    0

    UP बोर्ड की कापियों का मूल्यांकन कार्य तेजी से चल रहा है। यही कारण है इंटरमीडिएट का सोमवार तक 99.24% कापियां जांची जा चुकी है। महज 1225 कापियां शेष बची हैं जिनका मूल्यांकन कार्य होना है। इंटर की कापियों का मूल्यांकन कार्य मंगलवार तक पूरा हो जाएगा। इसी तरह हाईस्कूल की बात की जाए तो अभी तक 91.23% कापियों का मूल्यांकन हो गया है। एक अप्रैल तक कापियों का मूल्यांकन कार्य पूरा करने का समय निर्धारित किया गया है। जनपद के चार मूल्यांकन केंद्रों पर कापियां जांची जा रही है। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट का परीक्षा परिणाम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में आएगा। दरअसल, बीते वर्ष यूपी बोर्ड ने 26 अप्रैल को परिणाम घोषित किया था, इस बार उसके पहले ही परीक्षा परिणाम घोषित करने की तैयारी है। दरअसल, यह परीक्षा 18 फरवरी से शुरू होकर 12 मार्च तक आयोजित हुई थी। यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह की सख्त गाइडलाइन के अनुसार, प्रदेश में 254 केंद्रों पर एक अप्रैल तक कापियां जांची जाएंगी। DIOS भोलेंद्र प्रताप सिंह की ओर से बताया गया है कि सभी केंद्रों पर तेजी से मूल्यांकन कार्य चल रहा है। तय समय के अंदर कापियों के मूल्यांकन का कार्य पूरा हो जाएगा। सीसीटीवी आदि से केंद्रों की मानीटिरिंग की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कराटे कंपटीशन में 225 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा:स्टेट लेवल पर गोरखपुर टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे गोल्ड मेडलिस्ट
    Next Article
    जालौन में 6 साल पुराने हत्याकांड पर फैसला:तीन दोषियों को उम्रकैद, 1 लाख से ज्यादा का जुर्माना लगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment