Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंटर की छात्रा को गैंगस्टर मौसा के नाम पर धमकाया:कानपुर में बोला- 21 मर्डर करने के बाद एनकाउंटर में मारे गए; मैं उसी फैमिली से हूं

    2 hours ago

    1

    0

    मेरे मौसा गैंगस्टर थे… 21 मर्डर करने के बाद एनकाउंटर में मारे गए हैं… मैं उसकी फैमिली से हूं… अच्छे से अपनी फैमिली का ध्यान रखना… मेरी बात नहीं मानी तो गोली मार दूंगा। वॉट्सऐप पर इस तरह के मैसेज नौबस्ता निवासी इंटर की छात्रा को एक शोहदा भेज रहा है। मैसेज से परेशान होकर छात्रा ने अपनी मां को आपबीती बताई। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने साइबर थाने में ऑनलाइन शिकायत की है। फेसबुक के जरिए हुई थी दोस्ती नौबस्ता थानाक्षेत्र निवासी सराफा कारोबारी ने बताया कि उनकी बेटी प्राइवेट स्कूल में इंटर की छात्रा है। कुछ समय पहले उसके फेसबुक में एक फ्रेंड रिक्वेस्ट आई थी, जिसे उसने एक्सेप्ट कर लिया। बातचीत के दौरान दोनों ने एक-दूसरे का नंबर ले लिया। सराफा कारोबारी ने बताया कि इसके बाद युवक बेटी को अश्लील कमेंट करने लगा, जिस पर बेटी ने उसे ब्लॉक कर दिया। फर्जी प्रोफाइल बनाकर भेजे मैसेज पीड़िता की मां ने बताया कि शोहदा बेटी को वॉट्सऐप पर मैसेज करता है। बेटी नंबर ब्लॉक करती है तो वह नंबर बदल–बदल कर मैसेज करने लगा। कुछ समय पहले उसने फोन कर बेटी को कहा कि चकेरी निवासी मेरे मौसा हिस्ट्रीशीटर हैं, अगर बात नहीं की तो गोली मार दूंगा। आरोप है कि इसके बाद शोहदे ने बेटी का फोटो लेकर फर्जी प्रोफाइल बना दिया और उससे कई लोगों को मैसेज भी भेजे। इसके बाद पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत साइबर थाने में की। साइबर थाना प्रभारी सतीश यादव ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी का पता लगाया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    युवा उद्यमी योजना में बैंकों की धीमी प्रगति:DM ने जताई नाराजगी, एक सप्ताह में सुधार के निर्देश
    Next Article
    कृषि विश्वविद्यालय में धान बीज बिक्री शुरू,200 किसानों ने खरीदा:8 उन्नत किस्में उपलब्ध; मोटा धान 5021रूपए, पतला 5050 रुपए प्रति कुंतल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment