Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ISRO में ‘मिशन चंद्रयान’ से रूबरू हुए छात्र:वाराणसी, प्रयागराज समेत 11 जनपदों के बच्चों का चल रहा स्पेशल टूर

    2 hours ago

    2

    0

    वाराणसी समेत 11 जनपद के परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चे इन दिनों बंगलुरू में विशेष शैक्षणिक भ्रमण पर हैं। ये 22 छात्र-छात्राएं राष्ट्रीय आविष्कार अभियान में चयनित हुए थे। इसके क्रम में उन्हें फ्लाइट से बंगलुरू ले जाया गया है। गुरुवार को शिक्षकों की मौजूदगी में यह सभी बच्चे ISRO में पहुंचे थे। यहां पर मिशन चंद्रयान के बारे में बारीकी से जानकारी ली। यहां विद्यार्थियों ने उपग्रह निर्माण की जटिल एवं रोचक प्रक्रिया को निकट से देखा तथा समझा। इस दौरान चंद्रयान-2 एवं चंद्रयान-3 मिशनों की तैयारी, सैटेलाइट के विभिन्न मूल घटकों एवं उनकी कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी हासिल की। इसरो के वैज्ञानिकों द्वारा वीडियो प्रेजेंटेशन एवं संवाद सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों के साथ संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं का समाधान किया गया तथा उन्हें भविष्य में विज्ञान एवं अनुसंधान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया गया। जवाहरलाल नेहरू प्लैनेटरियम का किया भ्रमण विद्यार्थियों ने विश्वेश्वरैया इंडस्ट्रीयल एंड टेक्नोलॉजिकल म्यूजियम, इंटरनेशनल फिश एक्वेरियम, बेंगलुरु एवं जवाहरलाल नेहरू प्लैनेटेरियम का शैक्षिक भ्रमण किया। इन संस्थानों में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के विविध आयामों को प्रत्यक्ष रूप से देखकर विद्यार्थियों में अद्भुत उत्साह एवं जिज्ञासा का संचार हुआ। उन्होंने वैज्ञानिक सिद्धांतों को व्यवहारिक रूप में समझा, जिससे उनके अधिगम को सुदृढ़ता प्राप्त हुई। दरअसल, पिछले दिनों सहायक शिक्षा निदेशक (बेसिक), वाराणसी मंडल, हेमंत राव द्वारा हरी झंडी दिखाकर छात्र-छात्राओं के दल को लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट, बाबतपुर से बंगलुरु के लिए रवाना किया गया था। नोडल अधिकारी बनाए गए स्कंद गुप्त की देखरेख में रितेश कुमार सिंह (एसआरजी), नीलम राय एवं मनीषी श्रीवास्तव भी इस यात्रा में शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भैंस खेत में घुसने पर विवाद, बुजुर्ग की पीटकर हत्या:बीच-बचाव में परिवार के चार लोग घायल, तीन आरोपी हिरासत में
    Next Article
    कानपुर में कल निकलेगी भगवान राम की भव्य शोभायात्रा:3 डीसीपी करेंगे निगरानी, ड्रोन और अर्धसैनिक बल होगा तैनात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment