Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भैंस खेत में घुसने पर विवाद, बुजुर्ग की पीटकर हत्या:बीच-बचाव में परिवार के चार लोग घायल, तीन आरोपी हिरासत में

    2 hours ago

    2

    0

    हरदोई के पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर में गुरुवार दोपहर भैंस विवाद को लेकर 70 वर्षीय बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। गांव निवासी राधे श्याम और उनके पड़ोसियों अखिलेश, अवधेश, बृजेश व मंजेश के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा था। गुरुवार दोपहर राधे श्याम की भैंस चरते हुए कथित तौर पर विवादित जमीन पर चली गई, जिसके बाद दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर दूसरे पक्ष के लोगों ने राधे श्याम पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। बेटे संजीव कुमार ने बताया कि आरोपियों ने उनके पिता को घेरकर पीटा। बीच-बचाव करने आए परिवार के चार अन्य सदस्य भी इस हमले में घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और राधे श्याम को शाहाबाद सीएचसी ले जाया गया। वहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज सीएचसी में जारी है। सीओ शाहाबाद आलोक राज नारायण ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मंजेश, बृजेश और अखिलेश नामक तीन आरोपियों को हिरासत में लिया है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के 3 पंप पर पेट्रोल-डीजल खत्म, हंगामा:पंप कर्मियों से नोकझोंक, पुलिस की निगरानी में बिक रहा ईंधन
    Next Article
    ISRO में ‘मिशन चंद्रयान’ से रूबरू हुए छात्र:वाराणसी, प्रयागराज समेत 11 जनपदों के बच्चों का चल रहा स्पेशल टूर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment