Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक की हत्या:लड़की के परिजनों ने प्रतापगढ़ से उन्नाव बुलाया, मां बोली- जहर देकर मारा

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के अजगैन थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया से शुरू हुई एक दोस्ती का दुखद अंत सामने आया है। प्रतापगढ़ जनपद के वीरापुर निवासी 20 वर्षीय युवक अखिलेश गौतम की कथित तौर पर युवती और उसके परिजनों ने पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस इस सनसनीखेज वारदात की गहन जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार, करीब एक वर्ष पहले अखिलेश की पहचान इंस्टाग्राम के माध्यम से अजगैन क्षेत्र की एक किशोरी से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे के साथ फोटो का आदान-प्रदान भी किया। आरोप है कि बाद में युवक उन्हीं निजी फोटो के आधार पर युवती को ब्लैकमेल करने लगा और उस पर मिलने का दबाव बनाने लगा। बताया जा रहा है कि लगभग 15 दिन पहले युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और मना करने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर युवती ने अजगैन कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि उस समय कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई, जिसके चलते युवक लगातार दबाव और धमकी देता रहा। आरोप है कि इसी से तंग आकर युवती के परिजनों ने एक साजिश रची। युवती के माध्यम से गुरुवार को अखिलेश को सोनिक रेलवे स्टेशन के पास बुलाया गया। युवक अपनी मां से दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला और तय स्थान पर पहुंच गया। वहां से युवती के परिजन उसे बहाने से बाइक पर बैठाकर बंदरहा गांव के पास एक खेत में ले गए। आरोप है कि खेत में पहुंचने के बाद युवती, उसके पिता और भाई ने मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी शव को खेत में छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने युवती और उसके परिजनों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। शुक्रवार को मृतक की मां रेखा ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके बेटे से पहले पैसे की मांग की गई थी। उन्होंने बताया कि एक लाख रुपये न देने पर बेटे को झूठे किडनैपिंग केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। उनका आरोप है कि बेटे को बहला-फुसलाकर बुलाया गया, संभवतः उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया और फिर मिलकर उसकी हत्या कर दी गई। मां ने रोते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी सजा की मांग की है। परिजनों के अनुसार अखिलेश परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और उसके तीन छोटे भाई हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति सामान्य है, जबकि उसके पिता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों ने यह भी बताया कि अखिलेश की नौकरी लगने वाली थी और 22 तारीख को ज्वाइनिंग होनी थी, जिससे परिवार को बड़ी उम्मीदें थीं। दही कोतवाली प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया - मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच विवाद की पुष्टि हुई है। पुलिस का कहना है कि साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में युवक की ट्रेलर से टक्कर, मौत:बारात से लौटते समय हादसा, दुबई में पेंटर का काम करता था
    Next Article
    रेउना में वाहन की टक्कर से मजदूर की मौत:सड़क पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस ने पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा शव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment