Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टाग्राम पर दोस्ती के बाद युवक की हत्या:लड़की के परिजनों ने प्रतापगढ़ से उन्नाव बुलाकर लाठी-डंडों से पीटा, मां बोली- 1 लाख रुपये मांग रहे थे

    4 hours ago

    1

    0

    इंस्टाग्राम पर लड़की से दोस्ती के बाद ब्लैकमेलिंग के चलते प्रतापगढ़ के युवक की उन्नाव बुलाकर हत्या कर दी गई। करीब एक साल पहले दोनों की इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। आरोप है कि युवक लड़की पर मिलने का दबाव बना रहा था। लड़की के मना करने पर उसकी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा था। युवती ने ये बात अपने परिजनों को बताई और पुलिस में शिकायत दी। लड़के की मां का आरोप है कि थाने में शिकायत के बाद लड़की के परिवार वाल बेटे को किडनैपिंग के केस में फंसाने की धमकी दे रहे थे। उन लोगों ने बेटे से एक लाख रुपये मांगे। बेटा रुपये लेकर आया तो पहले उसे जहर दिया। उसके बाद लाठी डंडों से पीट पीटकर उसकी हत्या की दी। मामले में पुलिस ने लड़की और उसके परिवार वालों को हिरासत में ले लिया है। वारदात अजगैन थाना क्षेत्र के मीत खेड़ा गांव की है। अब समझिए पूरा मामला बताया जाता है कि प्रतापगढ़ के वीरापुर के रहने वाले अखिलेश गौतम (20) की उन्नाव के अजगैन क्षेत्र के मीत खेड़ा गांव की रहने वाली 21 साल की युवती से मार्च 2025 में इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। धीरे-धीरे दोनों में बातचीत बढ़ी तो नंबर एक्सचेंज हो गए। करीब 6 महीने तक दोनों बात करते रहे। इस दौरान दोनों ने एक दूसरे के फोटो वीडियो भी शेअर किए। आरोप है कि बाद में युवक उन्हीं निजी फोटो के आधार पर युवती को ब्लैकमेल करने लगा और उस पर मिलने का दबाव बनाने लगा। 15 दिन पहले मिलने बुलाया था लगभग 15 दिन पहले युवक ने युवती को मिलने के लिए बुलाया और मना करने पर फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी दी। इससे परेशान होकर युवती ने अजगैन कोतवाली में शिकायत भी दर्ज कराई थी। हालांकि, परिजनों का आरोप है कि शिकायत पर पुलिस ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। जिसके चलते युवक लगातार दबाव और धमकी देता रहा। लड़की के परिवार वालों ने मिलने बुलाया आरोप है कि इसी से तंग आकर युवती के परिजनों ने उसे बुलाकर मारने की प्लानिंग की। युवती से कॉल कराकर गुरुवार को अखिलेश को उन्नाव के सोनिक रेलवे स्टेशन के पास मिलने बुलाया। युवक अपनी मां से दिल्ली जाने की बात कहकर घर से निकला और सोनिक स्टेशन पहुंच गया। खेत में ले जाकर पीटकर मार डाला वहां से युवती के परिजन उसे बहाने से बाइक पर बैठाकर बंदरहा गांव के पास एक खेत में ले गए। आरोप है कि खेत में पहुंचने के बाद युवती, उसके पिता और भाई ने मिलकर युवक की बेरहमी से पिटाई की, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी शव को खेत में छोड़कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जेब में मिले मोबाइल से मृतक के परिजनों को कॉल करके सूचना दी गई। मां बोली- हत्यारों को कड़ी सजा मिले शुक्रवार सुबह मृतक अखिलेश की मां रेखा उन्नाव पहुंचीं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मेरे बेटे से पहले पैसे की मांग की गई थी। एक लाख रुपये न देने पर बेटे को झूठे किडनैपिंग केस में फंसाने की धमकी दी जा रही थी। बेटे को बहला-फुसलाकर बुलाया गया। उसके बाद उसे नशीला पदार्थ पिलाया गया। फिर मिलकर उसकी हत्या कर दी गई। मां का कहना है कि मेरा बेटा कोचिंग में पढ़ने जाता था। उसके बाद मुझे पढ़ाई के काम की बात कहकर घर से निकला था। यहां आई तो बेटे की लाश मिली। बेटे के हत्यारों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। परिजनों के अनुसार, अखिलेश परिवार का सबसे बड़ा बेटा था और उसके तीन छोटे भाई हैं। पिता दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। परिजनों ने बताया कि अखिलेश की नौकरी लगने वाली थी और 22 तारीख को ज्वाइनिंग होनी थी, जिससे परिवार को बड़ी उम्मीदें थीं। लड़की और पिता को पुलिस ने उठाया दही कोतवाली प्रभारी ज्ञानेन्द्र सिंह ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में दोनों पक्षों के बीच विवाद की बात सामने आई है। लड़की और उसके पिता को कस्टडी में लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले में कसे दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद हत्या की असल वजह स्पष्ट होगी। उसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ में 11वीं मंजिल से कूदा प्रॉपर्टी डीलर, मौत:पत्नी के साथ अपार्टमेंट में रहता था, पुलिस बोली- सट्टे में रुपए हारा
    Next Article
    यूपी की बड़ी खबरें:राहुल गांधी को हाईकोर्ट से बड़ी राहत;BJP-RSS के खिलाफ दिए बयान पर FIR दर्ज करने की याचिका खारिज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment