Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टाग्राम पर कमेंटबाजी को लेकर विवाद, हुई फायरिंग:अलीगढ़ में बाबू गैंग के लोगों ने युवक को मारी गोली, 12 घंटे में 10 आरोपी गिरफ्तार

    2 hours ago

    1

    0

    अलीगढ़ में फायरिंग करने वाले 10 युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने इंस्टाग्राम पर कमेंटबाजी को लेकर फायरिंग की थी। इस दौरान एक युवक को गोली लगी थी। वहीं, दूसरे युवक पर तमंचे की बट से हमला किया गया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए 4 टीमों का गठन किया। इसके बाद टीम ने 12 घंटे के अंदर 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। घटना गुरुवार देर रात थाना क्वार्सी के नगला पटवारी में हुई थी। अब जानिए पूरा मामला… नाले पर हुई वारदात ​एसपी सिटी आदित्य बंसल ने बताया- सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से दो गुटों के बीच रील्स पर कमेंट और ‘तू-तू मैं-मैं’ को लेकर टशनबाजी चल रही थी। गुरुवार की रात करीब 9:00 बजे दोनों पक्ष नगला पटवारी क्षेत्र में कब्रिस्तान के पास बाबू गैंग ने नगला पटवारी के शहंशाहबाद गली नंबर 2 निवासी मोहम्मद फैजान को पकड़ लिया। आरोपियों ने उसके सिर पर तमंचे की बट से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इसी दौरान अर्श नाम ने मोहम्मद फैजान के भाई समीर को गोली मार दी। मारपीट और फायरिंग की घटना से लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं, सूचना पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल समीर और फैजान को जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। घायलों से पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चार टीमों का गठन कर दिया। नाबालिगों को गुमराह कर गैंग में करता है शामिल पुलिस ने सीसीटीवी और सर्विलांस की मदद से देर रात 10 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में सामने आया कि नगला पटवारी की गली नंबर 7 में रहने वाला बाबू उर्फ समीर गैंग का सरगना है। पेशे से कारपेंटर का काम करने वाले बाबू पर पहले से हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के पांच मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया कि वह इलाके के युवाओं और नाबालिगों को गुमराह कर अपने गैंग में शामिल करता है। घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार भी बाबू ने ही दिए थे। हालांकि इन हथियारों का सप्लायर नगला पटवारी का ही ताजुल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर 4 अवैध तमंचे, ​एक खोखा बरामद किया है। ​अब गैंगस्टर की तैयारी एसपी सिटी ने कहा कि पकड़े गए आरोपी आदतन अपराधी हैं। इनके खिलाफ सुसंगत धाराओं और आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। भविष्य में इन पर गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस टीम ने गैंग लीडर बाबू और अर्श के अलावा जावेद, साहिल, अकील, समीर, शमीम, ताजुल, तुफैल और फैजान को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूल्हा नशे में साले को पीटा...दुल्हन शादी से की इनकार:इटावा में 11 लाख रुपए में तय हुई थी शादी, जयमाला के दौरान शुरू हुआ विवाद
    Next Article
    जिला पोषण समिति की बैठक संपन्न:कुपोषण मुक्त जनपद बनाने पर दिया जोर, डीएम ने दिए निर्देश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment