Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इंस्टाग्राम पर गंदे कमेंट करने पर दोस्त को मार डाला:बरेली में 36 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार; ईंट से चेहरा और सिर कूचा, खंडहर में शव फेंका था

    5 hours ago

    1

    0

    बरेली में सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। इंस्टाग्राम पर भद्दे कमेंट से नाराज दोस्त ने उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने 36 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी का कहना है- मैं जब भी इंस्टाग्राम पर अपनी रील अपलोड करता। मेरा दोस्त उस पर भद्दे और आपत्तिजनक कमेंट करता था। इस बात को लेकर हमारे बीच फोन पर कई बार बहस और गाली-गलौज भी हुई। मना करने के बाद वह नहीं माना। गुस्से में आकर मैंने ईंट से ताबड़तोड़ वार कर उसे मार डाला। इसके बाद उसका शव खंडहर में फेंककर भाग गया। पुलिस ने सीसीटीवी और कॉल डिटेल्स के आधार पर जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला… कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सिटी रेलवे स्टेशन के पास स्थित एक खंडहरनुमा घर में 8 अप्रैल को मलूकपुर के रहने वाले अमन रजा (24) का शव बरामद हुआ था। अमन के शरीर और चेहरे पर चोटों के 21 गहरे निशान थे। शुरुआत में परिजनों ने अमन के तीन दोस्तों के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन पूछताछ और साक्ष्यों के आधार पर वे निर्दोष पाए गए। पुलिस ने जब घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और कॉल डिटेल्स की जांच की तो जखीरा के रहने वाले समद मूसा (19) का नाम सामने आया। घेराबंदी कर पुलिस ने समद को सिटी सब्जी मंडी के पास से गिरफ्तार कर लिया। रील और कमेंट्स ने पैदा की रंजिश सीओ सिटी आशुतोष शिवम ने बताया- समद और अमन के बीच करीब 6 महीने पहले इंस्टाग्राम पर दोस्ती हुई थी। समद जब भी इंस्टाग्राम पर अपनी रील अपलोड करता, अमन उस पर भद्दे और आपत्तिजनक कमेंट करता था। इस बात को लेकर दोनों के बीच फोन पर कई बार तीखी बहस और गाली-गलौज भी हुई। रंजिश में आकर समद ने अमन को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। निर्मम हत्या की पूरी कहानी पुलिस के अनुसार, 7 अप्रैल को समद ने अमन को फोन कर सिटी रेलवे स्टेशन के पास बुलाया। वहां से दोनों बातचीत करते हुए रेलवे ट्रैक की ओर चले गए। मौका मिलते ही समद ने अमन को उठाकर रेलवे लाइन पर पटक दिया और पास पड़ी ईंट से उसके चेहरे और सिर पर ताबड़तोड़ वार किए। हत्या के बाद वह शव को घसीटकर पास के एक खंडहर में ले गया, ताकि वह किसी को दिखाई न दे। वहां भी आरोपी ने यह सुनिश्चित करने के लिए कि अमन मर चुका है, ईंट से फिर कई वार किए। आरोपी का पारिवारिक पृष्ठभूमि आरोपी समद मूसा अपनी मां के साथ नानी के घर रहता है। उसके पिता अलग रहते हैं और उसकी मां सिलाई का काम करती हैं। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल की गई खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली है। अमन रज़ा पेशे से सैलून (पार्लर) कर्मी था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा की 9 विधानसभा में 29.62 लाख मतदाता:डीएम ने जारी की अंतिम मतदाता सूची, 17 अप्रैल तक आपत्ति दर्ज करा सकते हैं
    Next Article
    एटा में नियम के खिलाफ किताबों की बिक्री:SDM को सौंपा ज्ञापन मनमानी करने वाले स्कूल और विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment