Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा में नियम के खिलाफ किताबों की बिक्री:SDM को सौंपा ज्ञापन मनमानी करने वाले स्कूल और विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग

    2 hours ago

    1

    0

    एटा के जलेसर में विद्यालयों द्वारा एनसीईआरटी की किताबें लागू न करने के विरोध में उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया है। यह ज्ञापन भाजपा नेता और युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष सत्येंद्र सिंह जादौन के नेतृत्व में दिया गया। इसमें भाजपा मंडल अध्यक्ष आशु ठाकुर सहित कई समाजसेवी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि शासन द्वारा गरीब और जरूरतमंद बच्चों को सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार निर्देश जारी किए जा रहे हैं। हालांकि, एटा जिले में विद्यालय संचालकों और पुस्तक विक्रेताओं की मिलीभगत के कारण इन निर्देशों की अनदेखी की जा रही है। मनमाने ढंग से किताबों की बिक्री सत्येंद्र सिंह जादौन ने बताया कि अभिभावकों की शिकायत है कि सरकारी आदेश के बावजूद मनमाने ढंग से किताबें बेची जा रही हैं। कई अभिभावकों ने पुरानी किताबें खरीद ली हैं, लेकिन दुकानदार उन्हें एक-दो नई किताबें देने से मना कर देते हैं। ऐसी स्थिति में गरीब बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है, क्योंकि किताबों का पूरा सेट 10-10 हजार रुपये तक का आ रहा है। समाजसेवियों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम संबोधित यह ज्ञापन उपजिलाधिकारी जलेसर भावना विमल को सौंपा। उन्होंने मांग की है कि मनमानी करने वाले विद्यालय संचालकों और बुक स्टोर मालिकों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाए, ताकि हर गरीब बच्चा भी अच्छी शिक्षा प्राप्त कर सके। ज्ञापन सौंपने वालों में पूर्व सभासद विजय गिरी, कृष्णा बघेल, शिवा ठाकुर, टीटू पंडित, दिलशाद, युवराज सिंह, विक्की ठाकुर, आशु ठाकुर, नरेंद्र सिंह और थान सिंह सहित दर्जनों लोग शामिल थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंस्टाग्राम पर गंदे कमेंट करने पर दोस्त को मार डाला:बरेली में 36 घंटे बाद आरोपी गिरफ्तार; ईंट से चेहरा और सिर कूचा, खंडहर में शव फेंका था
    Next Article
    अंबेडकर जयंती को लेकर की तैयारी:कानपुर BSP आफिस में पदाधिकारियों ने की बैठक, सैंकडों वाहनों से कार्यकर्ता 14 अप्रैल को लखनऊ होंगे रवाना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment