Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अंबेडकर जयंती को लेकर की तैयारी:कानपुर BSP आफिस में पदाधिकारियों ने की बैठक, सैंकडों वाहनों से कार्यकर्ता 14 अप्रैल को लखनऊ होंगे रवाना

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर में शुक्रवार को नवीन मार्केट स्थित मंडल कार्यालय में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के 135वें जन्मोत्सव को लेकर तैयारी बैठक आयोजित की गई। यह कार्यक्रम लखनऊ के गोमती नगर स्थित डॉ. अंबेडकर सामाजिक परिवर्तन स्थल पर आयोजित किया जाना है। बैठक में पूर्व विधान परिषद सदस्य विजय प्रताप ने तैयारियों की समीक्षा की। साथ ही जिला बीबीएफ (BBF) की गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। बैठक में जिला अध्यक्ष, विभिन्न मंडलों के प्रभारी, सभी विधानसभा अध्यक्ष और अन्य पूर्व पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जानकारी दी गई कि कानपुर नगर से बड़ी संख्या में बाबा साहब के अनुयायी लखनऊ पहुंचेंगे। श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए सैकड़ों की संख्या में लोग बसों, निजी वाहनों और ट्रेन के माध्यम से रवाना होंगे। इस मौके पर मंडल प्रभारी अनिल पाल, संजय गौतम, राम शंकर, तारा चंद्र, जिला अध्यक्ष सुशील गौतम, जिला संयोजक विजय राणा, पूर्व जिला अध्यक्ष बबलू चौधरी, मुख्य मंडल प्रभारी दीप सिंह एडवोकेट, सचिव देवेंद्र कुशवाहा, मंडल प्रभारी राजकुमार गौतम, बीबीएफ से नरेंद्र सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए समन्वय और व्यापक भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एटा में नियम के खिलाफ किताबों की बिक्री:SDM को सौंपा ज्ञापन मनमानी करने वाले स्कूल और विक्रेताओं पर कार्रवाई की मांग
    Next Article
    रानीपुर टाइगर रिजर्व में छोड़ा गया तेंदुआ:धामपुर के जंगल में फंसा था; चित्रकूट में बढ़ा वन्यजीवों का कुनबा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment