Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- RCB लगातार दूसरे फाइनल के करीब:गुजरात का सातवां विकेट गिरा, राशिद आउट, स्कोर 78/7; बेंगलुरु ने 255 रन का टारगेट दिया

    20 hours ago

    2

    0

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु लगातार दूसरे IPL सीजन के फाइनल की ओर बढ़ रही है। डिफेंडिंग चैंपियन ने गुजरात के खिलाफ धर्मशाला में खेले जा रहे क्वालिफायर-1 के मुकाबले में 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए। जवाब में गुजरात की टीम 10.3 ओवर में 7 विकेट खोकर सिर्फ 78 रन ही बना सकी है। साई सुदर्शन, शुभमन गिल, जोस बटलर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, वॉशिंगटन सुंदर और राशिद खान आउट हो चुके हैं। राहुल तेवतिया और कगिसो रबाडा क्रीज पर हैं। इससे पहले बेंगलुरु के लिए कप्तान रजत पाटीदार ने 33 गेंदों पर नाबाद 93 रन बनाए। उन्होंने 9 छक्के और 5 चौके जमाए। विराट कोहली और क्रुणाल पंड्या ने 43-43 रन बनाए। गुजरात के लिए कगिसो रबाडा और जेसन होल्डर ने 2-2 विकेट लिए। वहीं, बेंगलुरु ने प्लेऑफ/नॉकआउट इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड गुजरात के नाम था, जिसने 2023 में क्वालिफायर-2 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 233/3 रन बनाए थे। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-11 बेंगलुरु: विराट कोहली, वेंकटेश अय्यर, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार, जितेश शर्मा, टिम डेविड, क्रुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जैकब डफी, जोश हेजलवुड और रसिख सलाम। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रोमारियो शेफर्ड, सुयश शर्मा, कनिष्क चौहान, अभिनंदन सिंह, जॉर्डन कॉक्स। गुजरात: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, कुलवंत खेजरोलिया, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा। इम्पैक्ट: राहुल तेवतिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद कैश वैन लूट में एनकाउंटर का मामला कोर्ट पहुंचा:16 पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज कराने की मांग, 30 मई को होगी सुनवाई
    Next Article
    भारत दौरे के लिए अफगान टीम में अटल-रहमत की वापसी:टेस्ट स्क्वॉड से राशिद बाहर, ओमरजई लौटे; 6 जून को न्यू चंडीगढ़ में मुकाबला

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment