Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद कैश वैन लूट में एनकाउंटर का मामला कोर्ट पहुंचा:16 पुलिसकर्मियों पर हत्या का केस दर्ज कराने की मांग, 30 मई को होगी सुनवाई

    2 hours ago

    2

    0

    गाजियाबाद पुलिस ने 12 मई की रात पुलिस एनकाउंटर में एक-एक लाख रुपए के इनामी समीर और जुबैर मारे गए थे। पुलिस का दावा है कि दोनों एटीएम कैश वैन लूट की वारदात में शामिल थे। वहीं, इस मामले में अब नया मोड़ आ गया है। दोनों मृतकों के परिजनों ने एनकाउंटर को झूठा बताते हुए गाजियाबाद कोर्ट में पिटीशन दाखिल की है। पिटीशन में 16 पुलिसकर्मियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग की गई है। कोर्ट ने पिटीशन स्वीकार कर ली है और सुनवाई 30 मई को निर्धारित की गई है। इस मामले के सामने आने के बाद पूरा प्रकरण अब गाजियाबाद पुलिस के लिए चुनौती बनता नजर आ रहा है। इंस्पेक्टर समेत 16 पुलिसकर्मी शामिल सीनियर अधिवक्ता खालिस हुसैन ने बताया कि यह पूरी घटना फर्जी तरह से दशाई गई है। जिन दोनों लोगों को एनकाउंटर में मारा गया, उन पर पहले कोई भी अपराधिक केस दर्ज नहीं था। पुलिस ने उन्हें उठाया और साजिशन फंसाया। पिटिशन में गाजियाबाद क्राइम ब्रांच प्रभारी अनिल राजपूत, संदीप कुमार, विशाल राठी, मोहित शर्मा, आशीष सिंह, तरुण यादव, हिमांशु मलिक, फरमान, मानवेंद्र सिंह, प्रशांत मलिक, कपिल, आशीष, कुलदीप दीक्षित, मनोज कुमार, श्वेता सिंह, सचिन के नाम शामिल हैं। पहले लूट की पूरी घटना जानिए… क्रासिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र में एक्सप्रेस-वे से सटे एचपी पेट्रोल पंप के पास इंडिया वन का ATM बूथ है। यह मेन रोड से करीब 50 मीटर अंदर गली में है। 6 मई की दोपहर 1 बजे कंपनी के 4 कर्मचारी कैश वैन लेकर ATM में पैसा डालने गए थे। गार्ड और 2 कर्मचारी कैश लेकर ATM की तरफ चले गए। ड्राइवर तेजभान निवासी नोएडा कैश वैन में बैठा था, तभी मौका पाकर बदमाशों ने वैन पर धावा बोल दिया। तमंचे के बल पर ड्राइवर को बंधक बना लिया। तमंचे की बट मारी, ड्राइवर ने विरोध करना चाहा, तो हवा में फायरिंग कर दी। इससे ड्राइवर डर गया। फिर बदमाश कैश वैन लेकर भाग गए। पुलिस को लूट की सूचना दी गई। करीब 2 घंटे बाद कैश वैन को मसूरी पुलिस ने बरामद कर लिया, लेकिन वैन में रुपए नहीं थे। सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को कुल्हाड़ी से तोड़ दिया था बदमाशों ने सबूत मिटाने के लिए कैश वैन में लगे सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर को कुल्हाड़ी से तोड़ दिया था। मामले की जांच में जुटी पुलिस ने सोमवार को मोहम्मद कैफ और मोहम्मद रिजवान को गिरफ्तार किया था। डीसीपी धवल जायसवाल ने बताया कि पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने समीर और जुबैर पर एक-एक लाख रुपए का इनाम घोषित किया था। 12 मई को बदमाश समीर और जुबैर को पुलिस ने एनकाउंटर में ढेर कर दिया। दोनों पर एक-एक लाख का इनाम था। जुबैर लूटकांड का मास्टरमाइंड था। यह मुठभेड़ वेव सिटी थाना क्षेत्र में हुई थी। लूट के 9 लाख 10 हजार बरामद किए थे एनकाउंटर के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस कमिश्नर जे. रविंदर गौड़ ने बताया, 4 बदमाश स्विफ्ट कार से आए थे। समीर और जुबैर के पास से लूटे गए 9 लाख 10 हजार रुपए कैश बरामद हुए। पुलिस ने मौके से दो पिस्टल, दो तमंचे और लूट में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट कार भी बरामद की। दोनों बदमाश गाजियाबाद के विजयनगर इलाके के रहने वाले थे। बांस-बल्ली की दुकान चलाता था जुबैर डकैती का मास्टरमाइंड जुबैर विजयनगर में बांस-बल्ली की दुकान चलाता था। उसका पिता भी इसी दुकान पर रहता है, जबकि लूट में शामिल जुबैर का भाई शोएब कपडों की फेरी और पैठ बाजार में दुकान लगाता है। दोनों भाइयों ने कैश वैन में डकैती के लिए पड़ोसी फिरोज को शामिल किया था। फिरोज दुकानों पर कॉस्मेटिक का सामान आपूर्ति करता है। वहीं, पकड़े गए मोहम्मद कैफ का भाई समीर कोई काम नहीं करता था। इंस्पेक्टर अनिल राजपूत का विवादों से नाता इंस्पेक्टर क्राइम ब्रांच अनिल राजपूत का विवादों से पूरा नाता रहा है। बुलंदशहर में कई थाना प्रभारी रहते हुए भी उन पर गंभीर आरोप लगे। उसके बाद बुलंदशहर से नोएडा ट्रांसफर करा लिया। नोएडा में लॉ के छात्र को फर्जी ढंग से जेल भेजने पर इंस्पेक्टर अनिल राजपूत के खिलाफ FIR हुई थी। जिसके बाद सस्पेंड होना पड़ा। नोएडा पुलिस की खूब किरकिरी हुई तो फिर गाजियाबाद में ट्रांसफर करा लिया, जबकि गाजियाबाद में लोनी मेंक्रिमिनल को गनर दे दिया था। जिसके बाद चार्ज से हटा दिया था। अब गाजियाबाद क्राइम ब्रांच में प्रभारी रहते हुए एनकाउंटर के मामले में गर्दन फंसने लगी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर सेंट्रल रेलवे स्टेशन पर दो बार मारपीट:सफाईकर्मी आपस में भिड़े, यात्रियों से भी झड़प, सुरक्षा पर सवाल
    Next Article
    IPL- RCB लगातार दूसरे फाइनल के करीब:गुजरात का सातवां विकेट गिरा, राशिद आउट, स्कोर 78/7; बेंगलुरु ने 255 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment