Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL मैच के टिकट दोगुने हुए, ₹50 हजार तक रेट:लखनऊ में 95% फैन विराट कोहली को देखने आएंगे, 7 मई को RCB की LSG से भिड़ंत

    6 hours ago

    2

    0

    इकाना स्टेडियम में 7 मई को RCB और LSG के बीच IPL मैच का मुकाबला होगा। इसको लेकर रोमांच चरम पर पहुंच गया है। ग्राउंड से लेकर ऑनलाइन प्लेटफार्म तक फैन्स एक्टिव हो गए हैं। सबसे ज्यादा क्रेज RCB के दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को लेकर है। 95% फैंस की पहली पसंद विराट कोहली हैं। ऐसे में स्टेडियम आने वाले फैंस की संख्या नया कीर्तिमान स्थापित कर सकती है। मैच के हाइप का इसी से पता चलता है कि टिकट के दामों में भी दोगुना का इजाफा हुआ है। जानकार ये बता रहे कि अंतिम 12 घंटे में इसके रेट्स में और हाईक होने की संभावना हैं। फिलहाल ऑनलाइन टिकट रेट की बात करें तो 2 हजार से लेकर 50 हजार तक के टिकट बिक रहे हैं। हालांकि, ब्रोकर और दलाल मार्केट में इनके रेट इससे भी कई गुना ज्यादा हैं। IPL के इस सीजन में अब तक हुए मैच से महंगे टिकट हैं। लखनऊ में 7 मई को होने वाले IPL मैच के टिकट के दाम… नोट: ऑनलाइन टिकट रेट…bookmyshow की वेबसाइट, ब्रोकर के रेट, पिछले मैच के टिकट रेट एवरेज प्राइस हैं। टेबल के सारे आंकड़े रुपए में। सबसे ज्यादा डिमांड इस कैटेगरी के… 9 कैटेगरी के टिकट रेट में सबसे ज्यादा डिमांड 6 हजार की है। ये साउथ वीआईपी टेरेस का एरिया है। ईस्ट और वेस्ट स्टैंड के टिकट के रेट 2 हजार के है। इन दोनों ही कैटेगरी की सबसे ज्यादा डिमांड है। 2500 और 3000 की कैटेगरी भी फास्ट फिलिंग में है। किंग कोहली के स्वागत को बेताब लखनऊ 7 मई को होने वाला ये मुकाबला कागजों पर तो लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच है, लेकिन जमीनी हकीकत यह है कि लखनऊ में फैन्स सिर्फ विराट कोहली को देखने आ रहे हैं। जानकार अभी से मैच को मेगा शो कहकर हाउसफुल करार दे रहे हैं। प्रैक्टिस सेशन… कोहली को देखने के लिए बेताब दिखे क्रिकेट प्रेमी किंग कोहली की लोकप्रियता का अंदाजा मंगलवार को इकाना स्टेडियम के बाहर जमा हुई युवाओं की भीड़ को देखकर लगाया जा सकता हैं। जैसे ही क्रिकेट प्रेमियों को पता चला कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) की टीम अभ्यास के लिए इकाना पहुंचने वाली है। प्रंशसकों की भीड़ जमा हो गई। जैसे ही खिलाड़ियों से भरी बस कड़ी सुरक्षा के बीच पहुंची, समर्थकों ने विराट-विराट का शोर मचाना शुरू कर दिया। अपने पसंदीदा सितारों की झलक पाने को क्रिकेट प्रेमी मचल उठे। इस दौरान एक फैन साढ़े तीन सौ स्क्वायर फीट का बैनर लेकर पहुंचा था। अभ्यास में विराट ने खोले हाथ इससे पहले मंगलवार शाम पांच से आठ बजे तक चले अभ्यास सत्र में विराट कोहली का फोकस अपनी तैयारियों पर रहा। वार्मअप के बाद विराट ने लगभग एक घंटे तक नेट्स पर तेज गेंदबाजों और स्पिनरों का सामना किया। इस दौरान उनके शॉट्स में वही पुरानी आक्रामकता और सटीकता दिखी। अभ्यास के बाद कोहली ने हेड कोच एंडी फ्लावर के साथ पिच को लेकर लंबी चर्चा की, जिससे साफ है कि वह मैच को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहते। RCB के लिए सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरे मौजूदा IPL सीजन में विराट कोहली RCB के लिए सबसे मजबूत स्तंभ बनकर उभरे हैं। उन्होंने अब तक खेले 9 मैचों में 54.14 के शानदार औसत और 165.50 के स्ट्राइक रेट के साथ 379 रन बनाए हैं। बता दें कि 15 अप्रैल को बेंगलुरु में हुई पिछली भिड़ंत में भी विराट ने लखनऊ के गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी। उन्होंने मात्र 34 गेंदों पर 49 रनों (6 चौके, 1 छक्का) की पारी खेल अपनी टीम की 5 विकेट से जीत की नींव रखी थी। अब इकाना के प्रशंसक उम्मीद कर रहे हैं कि सात मई को उन्हें विराट के बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी। LSG की परफॉर्मेंस... मंगलवार को लखनऊ पहुंची LSG की टीम LSG की टीम मंगलवार को दिन में ही लखनऊ पहुंच गई। टीम ने आज विश्राम किया। सोमवार को मुंबई ने LSG को पराजित कर उसके प्लेऑफ की उम्मीदों पर करारा प्रहार किया है। घरेलू मैदान भी अब LSG के लिए मुफीद साबित नहीं हो रहा। पिछले सत्र की हार मिलाकर LSG अब तक लगातार घरेलू मैदान पर आठ मैच हार चुकी है। LSG का इस सीजन रहा निराशाजनक प्रदर्शन इस सत्र में LSG का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है। दिग्गजों से सजी बल्लेबाजी लाइनअप पूरी तरह फ्लॉप साबित रही। आलम यह है कि टॉप स्कोरर्स की सूची में टीम किसी बल्लेबाज का नाम नहीं है। 9 मैचों के बाद महज तीन बल्लेबाज मिचेल मार्श (256), एडन मार्करम (224) और कप्तान ऋषभ पंत (204) ही 200 का आंकड़ा पार कर सके हैं। पिछले सीजन के स्टार निकोलस पूरन और आयुष बदोनी भी इस बार प्रभाव छोड़ने में नाकाम रहे। गेंदबाजी की बात करें तो व्यक्तिगत प्रदर्शन के बावजूद एकजुटता का अभाव दिखा। प्रिंस यादव (13 विकेट) और मोहसिन खान (10 विकेट) ने जरूर प्रभावित किया, लेकिन मोहम्मद शमी औसत रहे और आवेश खान लय के लिए जूझते दिखे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM जनता बस सेवा बंद होने के कगार पर:अंबेडकरनगर में यात्रियों की कमी से घाटे में, तीन रूट पहले ही बंद
    Next Article
    उन्नाव में लोडर ने बाइक को मारी टक्कर:दो अज्ञात युवकों की मौत, पुलिस पहचान में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment