Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में विफल कोच के सवाल पर बोले जस्टिन लैंगर:30 साल से प्रेशर रहा, मैं इसे पसंद करता हूं,कहा: पंत किस नंबर पर खेलेंगे अभी नहीं बताऊंगा

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के इकाना स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच मैच से पहले दोनों टीमों के तरफ से प्रेस वार्ता की गई। लखनऊ की टीम की तरफ से प्रेस वार्ता करने पहुंचे हेड कोच जस्टिन लैंगर ने कहा कि उनके यहां दोनों तेज गेंदबाज नमन तिवारी और मयंक यादव पूरी तरह फिट हैं। इसके साथ ही मोहम्मद शमी, आवेश खान, अर्जुन तेंदुलकर सहित अन्य गेंदबाज फिट हैं। वह मिक्स विकेट पर खेलने को तैयार हैं। उनका कहना है कि इस कंट्री में बहुत टैलेंट है। बतौर लीडर के रूप में हमारी यह जिम्मेदारी है कि हम बेस्ट 11 का चयन करें। कप्तान ऋषभ पंत के सवाल पर कहा कि पंत और निकोलस पूरन, एडम मार्कम के नंबर 3 पर खेलने के दावेदार हैं। यह हमारी सामने बड़ी समस्या है। इसके साथ ही अर्शिन कुलकर्णी भी हैं, लेकिन टीम में चयन होने वाले खिलाडियों को परफोर्मेंस के आधार पर चयन करना होगा। ऋषभ पंत के नंबर पर कहा कि हम वह नहीं बताने जा रहे आज। कल मैच के शुरू होते ही आप जान जायेंगे। इसके साथ ही कहा कि वह अच्छा खेल रहे हैं। अच्छे शॉर्ट्स लगा रहे। उनका सीजन शानदार रहेगा। बतौर कोच आईपीएल में विफलता पर बोले प्रेशर हर बार रहा आईपीएल में लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए पिछले दो सीजन में कोच की भूमिका में रहने के दौरान टीम के नंबर 7 पर टूर्नामेंट फिनिश करने पर उन्होंने कहा कि प्रेशर हर बार रहा है। यह पिछले 30 साल से रहा है। मैं इसे पसंद करता हूं। लेकिन पिछला 30 साल बहुत सफल रहा है। मैं, इसे इंजॉय कर रहा। DC बोली लखनऊ के खिलाफ जीतेंगे दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से प्रेस वार्ता करने पहुंचे तेज गेंदबाज दुशमंथा चमीरा ने कहा कि लखनऊ सुपर जायंट्स टीम मजबूत है, लेकिन हम उस टीम से मैच जीत सकते हैं। लखनऊ की टीम हमारे खिलाफ अटैकिंग क्रिकेट खेलेगी। उसने हमें हराया भी है। हमने यहां पर दो प्रैक्टिस मैच खेले हैं। अच्छी प्रैक्टिस हुई है। बतौर, ऑलराउंडर बात करें तो इंपैक्ट प्लेयर का रूल थोड़ा अनफेयर है। टीम की तरफ से प्लान दिया जाता है। हम इसपर काम करते हैं। इंजरी पर इन्होंने कहा कि हमारी टीम में सभी लोग अच्छे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UPPCS में 13वीं रैंक पाकर सुषमा यादव बनीं SDM:मऊ पहुंचने पर लोगों ने ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से स्वागत किया
    Next Article
    हर जिला समिति में रेडक्रॉस प्रतिनिधि होगा नामित:लखनऊ में डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने दिए निर्देश, दानदाता सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment