Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बांदा में महिला की जलकर मौत: पति-बेटी झुलसे:ससुराल वालों पर हत्या का आरोप, पति बोला- गद्दे में लगी थी आग

    1 hour ago

    1

    0

    बांदा में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में जलकर मौत हो गई। इस घटना में महिला का पति और मासूम बच्ची झुलस गई। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि महिला की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। जबकि पति और बच्ची घायल अवस्था में मिले। पुलिस ने तत्काल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने परिवार के कुछ सदस्यों को हिरासत में लिया है। वहीं परिवार के अन्य लोग फरार होने गए। मामला शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बाबूलाल चौकी के ईदगाह इलाके का है। पति ने आग बुझाने का प्रयास किया प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका को ससुराल पक्ष द्वारा लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना की रात भी कथित रूप से सास, ससुर, देवर और देवरानी ने महिला के साथ मारपीट की। आरोप है कि बाद में उसे आग के हवाले कर दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला के जलने के दौरान पति ने आग बुझाने का प्रयास किया। जिससे वह भी झुलस गया। इस दौरान घर में मौजूद मासूम बच्ची भी आग की चपेट में आ गई। वहीं, अस्पताल में भर्ती पति ने कहा कि सोते समय अचानक गद्दे में आग लग गई। जिससे यह हादसा हुआ। पुलिस सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है। महिला को प्रताड़ित करने का आरोप मृतका के मायके पक्ष के लोगों ने छतरपुर पहुंचकर ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि शादी के बाद से ही महिला को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। घटना सुनियोजित साजिश का परिणाम है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साक्ष्यों और बयानों के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालंधर में जीजा ने की साले की हत्या:सोते समय गला घोंटा, मृतक बिहार और आरोपी यूपी का रहने वाला
    Next Article
    कानपुर में कूड़े के पटाखे से दो बच्चे झुलसे:ज्वलनशील पाउडर जलाने से हुआ धमाका, उर्सुला रेफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment