Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- बेंगलुरु ने पावरप्ले में दूसरा विकेट गंवाया:बेथेल के बाद कोहली पवेलियन लौटे, गुजरात के रबाडा ने कैच आउट कराया

    17 hours ago

    1

    0

    IPL में शुक्रवार को गुजरात टाइटंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मैच खेला जा रहा है। अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टाइटंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी है। बेंगलुरु ने 5 ओवर में दो विकेट पर 53 रन बना लिए हैं। देवदत्त पडिक्कल और रजत पाटीदार क्रीज पर हैं। चौथे ओवर की दूसरी बॉल पर विराट कोहली आउट हुए। उन्हें कगिसो रबाडा ने राशिद खान के हाथों कैच कराया। तीसरे ओवर में मोहम्मद सिराज ने जैकब बेथेल को राशिद खान के हाथों कैच कराया। बेथेल 5 रन बनाकर आउट हुए। कोहली ने दूसरे ओवर में कगिसो रबाडा की बॉल पर लगातार 5 चौके लगाए थे। मैच का स्कोरबोर्ड दोनों टीमों की प्लेइंग रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: विराट कोहली, जैकब बेथेल, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, कृणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट ऑप्शंस: रसिख डार, जॉडन कॉक्स, मंगेश यादव, विकी ओसवाल और वेंकटेश अय्यर। गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, शाहरुख खान, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज और मानव सुथार। इम्पैक्ट ऑप्शंस: राहुल तेवतिया, ग्लेन फिलिप्स, अनुज रावत, निशांत सिंधु, कुलवंत खेजरोलिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस में मानव तस्करी के 5 दोषी करार:10-10 साल की कैद और जुर्माना, कोर्ट की टिप्पणी- संवेदनशीलता से नहीं की गई जांच
    Next Article
    मध्य प्रदेश के जबलपुर में बड़ा हादसा: बरगी डैम में क्रूज डूबा, 30 लोग थे सवार, अब तक 4 की मौत

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment