Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL- बेंगलुरु को जीत के लिए 7 रन की जरूरत:5 बैटर्स आउट, स्कोर-199/5; गुजरात ने 206 रन का टारगेट दिया

    21 hours ago

    1

    0

    चिन्नास्वामी स्टेडियम में 206 रन का टारगेट चेज कर रही बेंगलुरु ने 18 ओवर में 5 विकेट पर 199 रन बना लिए हैं। विराट कोहली ने IPL में 66वीं फिफ्टी लगाई। उन्होंने 30 बॉल पर अर्धशतक लगाया और 81 रन बनाकर आउट हुए। उनके साथी देवदत्त पडीक्कल ने 20 बॉल पर फिफ्टी लगाई। पिच पर टिम डेविड और क्रुणाल पंड्या हैं। जैकब बेथेल को सिराज ने आउट किया। राशिद खान ने पडीक्कल को 55 रन पर बोल्ड किया। जेसन होल्डर ने कोहली को पवेलियन भेजा। राशिद खान ने जितेश शर्मा और मानव सुथार ने रजत पाटीदार का विकेट लिया। शुक्रवार को गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के शतक से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 206 रन का टारगेट दिया। सुदर्शन 58 बॉल पर 100 रन बनाकर आउट हुए। सीजन के 34वें मुकाबले में बेंगलुरु ने एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। कोहली IPL में 300 सिक्स लगाने वाले तीसरे बैटर बने। उनसे पहले रोहित शर्मा और क्रिस गेल ऐसा कर चुके हैं। कोहली टूर्नामेंट में 800 चौके पूरे करने वाले पहले बैटर भी बने। उन्होंने रबाडा की बॉल पर बाउंड्री लगाकर यह माइलस्टोन हासिल किया। मैच का स्कोरबोर्ड… दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जैकब बेथेल। गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर्स- प्रसिद्ध कृष्णा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मैनपुरी में टेंट हाउस में सिलेंडर फटने से आग:मेन बाजार में लाखों का सामान खाक, 3 दमकल गाड़ियां जुटीं
    Next Article
    विराट कोहली का गजब कारनामा, आईपीएल इतिहास में ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment