Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL 2026 में राजस्थान की पांचवीं जीत:लखनऊ को 40 रन से हराया; जडेजा ने 43 रन बनाए, एक विकेट भी लिया

    21 hours ago

    1

    0

    राजस्थान रॉयल्स ने IPL 2026 में पांचवीं जीत दर्ज करते हुए लखनऊ सुपर जाएंट्स को 40 रन से हरा दिया। इकाना स्टेडियम में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट पर 159 रन बनाए। जवाब में लखनऊ की टीम 18 ओवर में 119 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। टीम से मिचेल मार्श ने फिफ्टी (55 रन) जरूर लगाई, लेकिन उन्हें बाकी बल्लेबाजों का साथ नहीं मिला। कप्तान ऋषभ पंत, आयुष बडोनी और ऐडन मार्करम खाता तक नहीं खोल सके। गेंदबाजी में राजस्थान से जोफ्रा आर्चर ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए। रवींद्र जडेजा ने ऑलराउंड प्रदर्शन करते हुए नाबाद 43 रन बनाए और निकोलस पूरन का अहम विकेट भी लिया। मैच का स्कोरकार्ड… दोनों टीमों की प्लेइंग-XI लखनऊ सुपर जायंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (कप्तान और विकेटकीपर), ऐडन मार्करम, निकोलस पूरन, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश राठी और मयंक यादव। इम्पैक्ट प्लेयर्स- हिम्मत सिंह। राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरोन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जड़ेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, ब्रिजेश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर- शुभम दुबे। लखनऊ में फैंस के रिएक्शंस के लिए यह खबर पढ़ें…इकाना में वैभव सूर्यवंशी को देखने इंदौर से आया फैन…पढ़ें पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    परीक्षा देकर लौट रहे छात्र पर डंडों-बेल्ट से हमला:जालौन में सिर पर आई गंभीर चोट, घटना CCTV में कैद
    Next Article
    पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव: पहले चरण की वोटिंग कल, बीजेपी और टीएमसी ने लगाया पूरा जोर

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment