Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL 2026 में बेंगलुरु की पांचवीं जीत:गुजरात को 5 विकेट से हराया, कोहली ने 81 रन बनाए; पडीक्कल की फिफ्टी

    22 hours ago

    1

    0

    IPL 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने अपनी पांचवीं जीत के साथ गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से हरा दिया। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 206 रन का लक्ष्य बेंगलुरु ने 18.5 ओवर में 5 विकेट पर हासिल किया। विराट कोहली ने शानदार फॉर्म जारी रखते हुए 30 गेंदों पर अपनी 66वीं IPL फिफ्टी पूरी की। उन्होंने 81 रन बनाए। देवदत्त पडीक्कल ने 20 गेंदों पर अर्धशतक लगाया। उन्होंने 55 रन की पारी खेली। इससे पहले सीजन के 34वें मुकाबले में बेंगलुरु ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। गुजरात टाइटंस ने साई सुदर्शन के शानदार शतक की बदौलत 206 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया। सुदर्शन ने 58 गेंदों पर 100 रन बनाए। यह उनका तीसरा IPL शतक रहा। कोहली IPL में 800 चौके लगाने वाले पहले प्लेयर विराट कोहली ने इस मैच में दो रिकॉर्ड बनाए। वे IPL में 800 चौके पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बने। साथ ही टूर्नामेंट में 300 छक्के लगाने वाले तीसरे बल्लेबाज भी बने। उनसे पहले रोहित शर्मा और क्रिस गेल यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं। मैच का स्कोरबोर्ड… बेंगलुरु के मैच विनर्स… गुजरात के लिए सुदर्शन की सेंचुरी काम नहीं आई दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB): रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, टिम डेविड, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), क्रुणाल पंड्या, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, रसिख सलाम और सुयश शर्मा। इम्पैक्ट प्लेयर्स- जैकब बेथेल। गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, राहुल तेवतिया, जेसन होल्डर, राशिद खान, मानव सुथार, कागिसो रबाडा और मोहम्मद सिराज। इम्पैक्ट प्लेयर्स- प्रसिद्ध कृष्णा। मैच से जुड़े अपडेट्स के लिए LIVE ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अबू आजमी बोले- शेख-चिल्ली के सपने देख रही भाजपा:बंगाल से मुंह लटका कर लौटेगी, भरोसा नहीं असम के सीएम इंसान का मांस न खा लें
    Next Article
    गुजरात के सूरत में बड़ा बवाल! नाबालिग से छेड़खानी के बाद सड़क पर उतरे नाराज लोग; किया हंगामा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment