Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL 2026: बिहार के ईशान किशन, विराट कोहली में टक्कर:ईशान संभालेंगे SRH की कमान; सबसे कम उम्र में IPL कप्तानी करने वाले पहले इंडियन क्रिकेटर

    4 hours ago

    1

    0

    आज से IPL के 19वें सीजन की शुरुआत हो रही है। पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। RCB की कप्तानी रजत पाटीदार संभाल रहे हैं। वहीं, SRH की कप्तानी ईशान किशन करेंगे। IPL में पहली बार ईशान कप्तानी करते नजर आएंगे। वो आज जब मैदान में उतरेंगे तो IPL में सबसे कम उम्र के भारतीय कप्तान बनेंगे। ईशान किशन 27 साल 253 दिन के हैं। फिलहाल ओवरऑल ये रिकॉर्ड केन विलियमसन के नाम है, जिन्होंने 2018 में फ्रेंचाइजी के लिए पहली बार जब कप्तानी की थी, तो वह 27 साल 244 दिन के थे। शाम 7:30 बजे मुकाबला शुरू होगा। जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। RCB ने पिछले सीजन पंजाब किंग्स को हराकर अपना पहला खिताब जीता था। वहीं, हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी थी। टीम छठे नंबर पर रही। ईशान किशन और रजत पाटीदार की टक्कर आईपीएल 2025 से पहले हुए मेगा ऑक्शन में सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को 11.25 करोड़ रुपए में ख़रीदा था। फ्रेंचाइजी ने उन्हें IPL 2026 से पहले रिटेन किया था। SRH के रेगुलर कैप्टन पैट कमिंस के शुरुआती मैचों से बाहर होने के बाद फ्रेंचाइजी ने उनकी जगह ईशान किशन को कप्तानी सौंपी है। कमिंस अपनी कमर की चोट से उबर रहे हैं। वे IPL का सेकेंड हाफ टारगेट कर रहे हैं, यानी वे 6 से 8 मैच मिस कर सकते हैं। ईशान ने अपनी कप्तानी में झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025-26 का खिताब जिताया था। ऐसे में सभी की निगाहें आज ईशान पर रहेंगी। आज ईशान किशन और विराट कोहली की टक्कर देखने को मिलेगी। ईशान किशन ने टी-20 वर्ल्ड कप में रचा इतिहास आईपीएल 2025 में ईशान ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए डेब्यू मैच में शतक जड़ा था। ईशान ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के दम पर टी-20 वर्ल्ड कप 2026 स्क्वॉड में जगह पाई थी और शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम की जीत में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया था। इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में ईशान किशन ने इतिहास रच दिया था। वो भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए, जिसने टी-20 वर्ल्ड कप के एक एडिशन में 250 या इससे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 8वें ओवर की तीसरी गेंद में छक्का मारकर यह आंकड़ा पार किया। अब जानिए SRH और RCB में कौन कितना स्ट्रॉन्ग SRH ने RCB के खिलाफ 52% मैच जीते RCB और SRH के बीच अब तक 25 मुकाबले खेले गए। इसमें से 13 मैच हैदराबाद ने जीते, जबकि 11 मुकाबलों में बेंगलुरु को जीत मिली। मुकाबला टाई रहा, जिसे SRH ने सुपर ओवर में अपने नाम किया था। एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दोनों टीमों का 8 बार सामना हुआ। इसमें 5 बार RCB और 3 बार SRH को जीत मिली। RCB तीनों डिपार्टमेंट में बैलेंस्ड बेंगलुरु की टीम बैटिंग, बॉलिंग और ऑलराउंडर तीनों मोर्चे में बैलेंस्ड है। बैटिंग में विराट कोहली और फिल सॉल्ट जैसे शानदार ओपनर हैं। वहीं, देवदत्त पडिक्कल के लिए घरेलू सीजन कमाल का रहा है। पडिक्कल या वेंकटेश अय्यर इस बार नंबर तीन पर खेलते हुए दिखाई दे सकते हैं। मिडिल ऑर्डर में टिम डेविड और जितेश शर्मा ने भी IPL 2025 में अपनी आतिशी बल्लेबाजी से खासा प्रभावित किया था। वहीं, रोमारियो शेफर्ड और क्रुणाल पांड्या से इस सीजन भी टीम को धमाकेदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी। वेंकटेश अय्यर के आने से टीम का बैटिंग ऑर्डर अब और भी ज्यादा संतुलित दिख रहा है। जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में भुवनेश्वर कुमार, रसिख सलाम और जैकब डफी अहम बॉलर होंगे। SRH का टॉप ऑर्डर मजबूत हैदराबाद एक बार फिर अपने टॉप ऑर्डर पर निर्भर होगी। अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड और ईशान किशन से हैदराबाद को अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान शुरुआती मुकाबलों में कप्तानी करते नजर आएंगे। हेनरिक क्लासन पिछले सीजन टीम से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे। फिनिशर के तौर पर अनिकेत वर्मा ने IPL 2025 में प्रभावित किया था। नीतीश रेड्डी और लियम लिविंगस्टन से भी हैदराबाद टीम को काफी उम्मीदें होंगी। टीम का बॉलिंग यूनिट कमजोर नजर आ रहा है। कमिंस की गैरमौजूदगी में ईशान मलिंगा, हर्षल पटेल और जयदेव उनादकट तेज गेंदबाजी अटैक की कमान संभालेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Anurag Dobhal-Ritika Chauhan: अनुराग डोभाल बने पापा, पत्नी रितिका ने सोशल मीडिया पर दिखाई बच्चे की पहली झलक
    Next Article
    Iran US War: ईरान ने दुनिया के सबसे बड़े एयरक्राफ्ट कैरियर USS गेराल्ड फोर्ड पर 17 एंगल से किया हमला, हम जान बचाकर भागे; ट्रंप का खुलासा

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment