Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इनरव्हील क्लब ने ककराली खेड़ा विद्यालय को बनाया हैप्पी स्कूल:हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया अनावरण, वर्षभर चलीं गतिविधियां

    3 hours ago

    2

    0

    हरदोई के ककराली खेड़ा स्थित प्राथमिक विद्यालय को इनरव्हील क्लब ऑफ डीओडी ने 'हैप्पी स्कूल' के रूप में विकसित किया है। क्लब ने विद्यालय को गोद लेकर वर्षभर विभिन्न शैक्षणिक और सामाजिक गतिविधियां संचालित कीं, जिससे बच्चों के सीखने और खेलने का माहौल बेहतर हुआ। क्लब ने विद्यालय में खेलकूद प्रतियोगिताएं, सांस्कृतिक कार्यक्रम और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किए। दीपावली, रक्षा बंधन और क्रिसमस जैसे त्योहार भी बच्चों के साथ मनाए गए, जिससे विद्यालय में उत्साह और अपनेपन का माहौल बना। इन गतिविधियों का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास को बढ़ावा देना था। इनरव्हील क्लब ने विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया। बच्चों के लिए बेंच, पाठ्य सामग्री, खेल सामग्री, डस्टबिन, दीवार घड़ी, हैंडवॉश और पानी के मटके जैसी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई गईं। इन संसाधनों से विद्यालय के शैक्षणिक और स्वच्छता संबंधी माहौल में उल्लेखनीय सुधार हुआ। इस पहल के तहत आयोजित एक कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने विद्यालय का 'हैप्पी स्कूल' के रूप में अनावरण किया। इस अवसर पर बच्चों को पुस्तकें और खाद्य सामग्री वितरित की गईं। विद्यालय की लाइब्रेरी के लिए भी उपयोगी पुस्तकें भेंट की गईं, ताकि बच्चों को पढ़ने के बेहतर संसाधन मिल सकें। कार्यक्रम में पारुल तिवारी, नीलम सिंह, रागिनी तिवारी, रेनू शुक्ला, प्रधानाध्यापिका बीनू मित्रा और सहायक अध्यापिकाएं प्रतिभा व सुधा सहित क्लब के कई सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने इस पहल को बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक सकारात्मक कदम बताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    स्योहारा में लव मैरिज करने पर जीजा को मार डाला:दोस्तों के साथ मिलकर ट्रेन के आगे फेंका, तीन गिरफ्तार
    Next Article
    IPL में मुंबई Vs लखनऊ मैच:टॉस थोड़ी देर में; इंडियंस आज हारे तो प्लेऑफ रेस से बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment