Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में मुंबई Vs लखनऊ मैच:टॉस थोड़ी देर में; इंडियंस आज हारे तो प्लेऑफ रेस से बाहर

    16 hours ago

    2

    0

    IPL में सोमवार को मुंबई इंडियंस (MI) और लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के बीच मैच खेला जाएगा। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। मैच का टॉस शाम 7 बजे होगा। दोनों टीमें इस सीजन में पहली बार आमने-सामने होंगी। अगर मुंबई की टीम आज अपने घर में हार जाती है, तो प्लेऑफ की रेस बाहर हो जाएगी। वहीं, दूसरी ओर लखनऊ सुपर जायंट्स के पास प्लेऑफ की रेस में बने रहने का आखिरी मौका है। दोनों ही टीमों के पास एक समान 8-8 अंक हैं। मुंबई के खिलाफ लखनऊ आगे दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 8 मुकाबले खेले गए हैं। इनमें लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपना दबदबा बनाए रखते हुए 6 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि मुंबई इंडियंस को केवल 2 मैचों में ही सफलता मिली है। वानखेड़े में तीन बार दोनों टीमों का सामना हुआ है। इसमें दो बार लखनऊ और एक बार मुंबई को को जीत मिली। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11 मुंबई इंडियंस: रायन रिकेल्टन, विल जैक्स, सूर्यकुमार यादव, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), रॉबिन मिंज, ट्रेंट बोल्ट, कृष भगत, जसप्रीत बुमराह, अल्लाह गजनफर, शार्दूल ठाकुर और अश्विनी कुमार। लखनऊ सुपर जायंट्स : ऐडन मार्करम, मिचेल मार्श, ऋषभ पंत (कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, मुकुल चौधरी, हिम्मत सिंह, जार्ज लिंडे, मोहम्मद शमी, प्रिंस यादव और दिग्वेश राठी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इनरव्हील क्लब ने ककराली खेड़ा विद्यालय को बनाया हैप्पी स्कूल:हरदोई में जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया अनावरण, वर्षभर चलीं गतिविधियां
    Next Article
    साउथ सितारों ने भी थालापति विजय को दी बधाई, विजय देवरकोंडा के साथ काजल अग्रवाल ने भी भेजा सपोर्ट

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment