Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईद पर कासगंज पुलिस अलर्ट, एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च:शहर की ड्रोन से होगी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई

    4 hours ago

    1

    0

    कासगंज में आगामी ईद पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जनपद के पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश सिंह के नेतृत्व में शहर के संवेदनशील क्षेत्रों में भारी पुलिस बल और पीएसी जवानों के साथ फ्लैग मार्च निकाला गया। इस दौरान पुलिस ने ड्रोन कैमरों की मदद से शहर के प्रमुख इलाकों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों की निगरानी भी की। एसपी ओम प्रकाश सिंह ने आमजन से ईद का त्योहार आपसी भाईचारे और शांति के साथ मनाने की अपील की। प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं की जाएगी उन्होंने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन हर स्थिति पर नजर बनाए हुए है और किसी भी अराजक तत्व को माहौल खराब करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। एसपी ने चेतावनी दी कि अफवाह फैलाने, सोशल मीडिया पर भ्रामक पोस्ट करने या कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसपी ओपी सिंह ने यह भी निर्देश दिए कि ईद के दौरान किसी भी प्रतिबंधित पशु की कुर्बानी नहीं की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी रखी जा रही है ताकि जनपद में शांति व्यवस्था बनी रहे और लोग सुरक्षित माहौल में त्योहार मना सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CCSU के पत्रकारिता विभाग में छात्रों का प्रदर्शन:छात्र बोले- जूलॉजी की प्रोफेसर को क्यों सौंपा जर्नलिज्म विभाग
    Next Article
    हाथरस में बकरीद की ड्रोन से निगरानी:सड़कों पर नमाज नहीं होगी, एसपी ने किया पैदल गश्त

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment