Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में बकरीद की ड्रोन से निगरानी:सड़कों पर नमाज नहीं होगी, एसपी ने किया पैदल गश्त

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में बकरीद (ईद-उल-अज़हा) के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विभिन्न थानों में शांति समिति की बैठकें आयोजित की जा रही हैं। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि बकरीद के अवसर पर कोई भी व्यक्ति सड़क या सार्वजनिक स्थलों पर नमाज अदा न करे। बकरीद का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा। इसी क्रम में, पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा ने आगामी त्यौहार के मद्देनजर जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए पैदल गश्त की। उन्होंने थाना कोतवाली नगर और थाना हाथरस गेट क्षेत्र के मुख्य बाजारों और संवेदनशील स्थानों का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक रामानंनद कुशवाहा, क्षेत्राधिकारी नगर हिमांशु माथुर, प्रभारी निरीक्षक थाना हाथरस गेट, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली नगर और थाना प्रभारी महिला थाना सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। पुलिस अधीक्षक ने मुख्य बाजारों और मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में भ्रमण कर आमजन को सुरक्षा का एहसास दिलाया। उन्होंने लोगों से बातचीत कर कानून एवं शांति व्यवस्था की स्थिति का जायजा लिया और सभी से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा आपसी भाईचारे के साथ मिलकर शांतिपूर्ण ढंग से त्यौहार मनाने का आह्वान किया। पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्राधिकारी नगर और प्रभारी निरीक्षक हाथरस गेट व कोतवाली नगर को निर्देश दिए कि त्यौहार के मद्देनजर भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों आदि में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों और वस्तुओं की गहनता से जांच की जाए। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जहां महिलाओं की उपस्थिति अधिक हो, वहां महिला पुलिस कर्मियों द्वारा निरंतर पेट्रोलिंग की जाए। ड्रोन के माध्यम से रखी जाएगी निगरानी एसपी ने बताया कि बकरीद को सकुशल संपन्न कराने के लिए जनपद में मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाएगा और ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जाएगी। उन्होंने आमजन से अपील की कि सोशल मीडिया पर अवांछनीय और उत्तेजक पोस्टों पर बिना पुष्टि के विश्वास न करें। किसी भी धर्म या संप्रदाय के संबंध में कोई अवांछित पोस्ट न करें और ऐसी किसी भी गतिविधि से बचें जिससे जनपद में अमन-चैन और सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित हो।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईद पर कासगंज पुलिस अलर्ट, एसपी ने निकाला फ्लैग मार्च:शहर की ड्रोन से होगी निगरानी, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
    Next Article
    कानपुर के GSVM PGI में भी अब लखनऊ-दिल्ली जैसा इलाज:बच्चों के दिल, किडनी व लिवर के 17 डिपार्टमेंट होंगे शुरू, भेजा प्रपोजल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment