Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान का अमेरिकी पायलट को हिरासत में लेने से इनकार:कहा- F-35 फाइटर जेट गिराया; पूरे इलाके में अमेरिकी ठिकाने तबाह करने की धमकी

    15 hours ago

    1

    0

    ईरान ने दावा किया है कि उसने शुक्रवार को एक अमेरिकी F-35 फाइटर जेट गिरा दिया है। हालांकि उसके पायलट को हिरासत में लेने की खबरों से इनकार कर दिया। इससे पहले मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा था कि इस जेट का पायलट ईरान की हिरासत में है। रिपोर्ट के मुताबिक, विमान गिरने से पहले पायलट ने कूदकर अपनी जान बचाई और वह ईरान के अंदर ही कहीं उतरा। अपने पायलट को ढूंढने के लिए अमेरिकी सेना ने कोहगिलुयेह और बोयेर-अहमद जिले में सर्च ऑपरेशन चलाया। इस ऑपरेशन में ब्लैक हॉक हेलिकॉप्टर और C-130 हरक्यूलिस विमान लगाए गए। वहीं ईरानी सेना ने कहा है कि अगर अमेरिका और इजराइल ने उसके इन्फ्रास्ट्रक्चर पर हमले बढ़ाए, तो वह पूरे मिडिल ईस्ट में उनके ठिकानों को निशाना बनाएगा। ईरानी सेना के प्रवक्ता इब्राहिम जोल्फाघरी ने कहा- अगर हमारे पुल, बिजली घर या ऊर्जा ढांचे को छुआ, तो हम मिडिल ईस्ट में आपके पूरे ठिकाने खत्म कर देंगे। भारत बोला- हम अकेले जिसने होर्मुज में नाविक खोए ब्रिटेन की पहल पर होर्मुज स्ट्रेट को फिर से खोलने के लिए गुरुवार को एक ऑनलाइन बैठक हुई, जिसमें 60 से ज्यादा देशों ने हिस्सा लिया। इस बैठक में भारत की तरफ से विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल हुए। बैठक में विक्रम मिसरी ने कहा कि होर्मुज संकट में अब तक सिर्फ भारत के ही नागरिक मारे गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक होर्मुज संकट में अब तक 3 भारतीय नाविक मारे जा चुके हैं, ये सभी विदेशी जहाजों पर काम कर रहे थे। ईरान जंग से जुड़ी 3 तस्वीरें… ईरान जंग से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे दिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:भारत आने वाला ईरानी तेल टैंकर चीन मुड़ा, गुजरात के पास बदला रूट, पेमेंट विवाद की आशंका
    Next Article
    मथुरा में जमकर ओले गिरे, तेज हवाओं के साथ बारिश:वाराणसी में धूल भरी आंधी, यूपी में बिजली गिरने से 5 की मौत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment