Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IIMT दीक्षांत समारोह में छलकी छात्रों की खुशी:बोले- डिग्री मिलना सपने के सच होने जैसा, सफलता का श्रेय शिक्षकों और परिवार को दिया

    4 hours ago

    1

    0

    आईआईएमटी विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में छात्रों की खुशी और गर्व साफ झलकता नजर आया। वर्षों की मेहनत और संघर्ष के बाद डिग्री और मेडल मिलने पर विद्यार्थियों ने अपने अनुभव साझा किए। खुशी दीक्षित ने बताया कि यह दिन उनके लिए बेहद खास है। उन्होंने कहा कि एक छात्र अपनी पूरी पढ़ाई के दौरान इसी पल का इंतजार करता है, जब उसे डिग्री मिलती है। आज उन्हें ऐसा महसूस हो रहा है कि उनकी कॉलेज लाइफ की सारी यादें, सीख और अनुभव का परिणाम मिल गया है। उन्होंने विश्वविद्यालय और कार्यक्रम आयोजन के लिए आभार जताया और उपराष्ट्रपति से मिलने के अवसर को भी खास बताया। जर्नलिज्म की छात्रा पूर्णिमा ने कहा कि सालभर की मेहनत आज सफल हुई है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय अपने शिक्षकों और माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि आज भी कई लड़कियों को पढ़ाई के लिए प्रोत्साहन नहीं मिलता, लेकिन जिन्हें मौका मिलता है वे जरूर कुछ कर दिखाती हैं। पूर्णिमा ने आगे पीएचडी करने की इच्छा जताई। कंप्यूटर साइंस के छात्र अंश ने इस दिन को अपने जीवन का यादगार पल बताया। उन्होंने कहा कि उपराष्ट्रपति की उपस्थिति से कार्यक्रम और भी खास हो गया। अंश ने बताया कि उन्हें विप्रो में नौकरी मिल चुकी है और वे साथ ही एमटेक की पढ़ाई भी कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया। जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन की गोल्ड मेडलिस्ट नैना रुहेला ने कहा कि आज का दिन उनके लिए बेहद खुशी का है। उन्होंने बताया कि वह माखन लाल चतुर्वेदी विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग और पब्लिक रिलेशन में मास्टर्स कर रही हैं और आगे इसी क्षेत्र में करियर बनाना चाहती हैं। बीकॉम ऑनर्स की डबल गोल्ड मेडलिस्ट अंजलि तोमर ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों और दोस्तों को दिया। उन्होंने बताया कि उन्हें एक मेडल प्रोग्राम टॉपर और दूसरा स्कूल ऑफ कॉमर्स टॉपर बनने पर मिला है। गोल्ड मेडलिस्ट श्रुति ने भी अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि वह आगे एमबीए करने की योजना बना रही हैं। छात्रों ने जूनियर्स को संदेश देते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ जीवन का आनंद भी लें, तनाव से दूर रहकर मेहनत करें सफलता जरूर मिलेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अम्बेडकरनगर पुलिस पर हिरासत में पिटाई का आरोप:पीड़ित ने एसपी से की शिकायत, जांच कर कार्रवाई करने की मांग
    Next Article
    फिरोजाबाद में बाल कुंभ का आयोजन, 275 स्वयंसेवक शामिल:संघ के शताब्दी वर्ष पर देशभक्ति और खेलकूद गतिविधियां

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment