Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ICSE-ISC रिजल्ट 2026: पल्लवी 93.7% के साथ जिला टॉपर:12वीं में प्रतिभा-आनंदी संयुक्त रूप से प्रथम, चार स्कूलों का रिजल्ट 100%

    2 hours ago

    1

    0

    काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशंस (CISCE) ने गुरुवार को ICSE (कक्षा 10) और ISC (कक्षा 12) के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिए। जिले में इस बार परिणाम शत-प्रतिशत रहा। चार स्कूलों के कुल 210 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी और सभी सफल रहे। 10वीं में 157 और 12वीं में 53 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। ICSE 10वीं में पल्लवी निषाद बनीं जिला टॉपर एचसीजे अकादमी की छात्रा पल्लवी निषाद ने 93.7% अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। खास बात यह रही कि उन्होंने हिंदी विषय में 100% अंक हासिल किए। स्कूल प्रबंधन के अनुसार, पल्लवी ने अपनी सफलता का श्रेय कड़ी मेहनत और निरंतर पढ़ाई को दिया है। वह आगे कॉमर्स और इकोनॉमिक्स से पढ़ाई कर चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) बनना चाहती हैं। इसी स्कूल के अम्बरीष श्रीवास्तव और आर्या यादव ने 89% अंक के साथ दूसरा स्थान, वैष्णवी ने 87% के साथ चौथा और आर्यमन ने 85% के साथ पांचवां स्थान हासिल किया। ISC 12वीं में प्रतिभा और आनंदी संयुक्त टॉपर 12वीं की परीक्षा में परमा अकादमी की प्रतिभा पांडेय और एचसीजे अकादमी की आनंदी यादव ने 92% अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से जिला टॉप किया। प्रतिभा आगे लॉ की पढ़ाई कर जज बनना चाहती हैं। उनका कहना है कि वे समाज के कमजोर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए न्यायपालिका में जाना चाहती हैं। एचसीजे अकादमी में मानस्वी (91%), कुशल (87%), चहक (86%) और सुप्रिया (85%) ने भी शानदार प्रदर्शन किया। परमा अकादमी और अन्य स्कूलों का भी शानदार रिजल्ट परमा अकादमी में 10वीं के सभी 26 छात्र पास हुए। पल्लवी सिंह (91%) स्कूल टॉपर रहीं। वहीं 12वीं में 22 छात्रों का परिणाम 100% रहा, जिसमें प्रतिभा पांडेय टॉपर रहीं। देवास पब्लिक स्कूल, मिल्कीपुर में पहली बार ICSE परीक्षा में शामिल 25 छात्र-छात्राओं में शिरीन बानो (84.8%) ने पहला स्थान पाया। लिटिल फ्लावर स्कूल, भदरसा के 48ों छात्र-छात्राएं सफल रहे। मुस्कान यादव और आयुष सिंह (90%) संयुक्त रूप से स्कूल टॉपर बने। सपनों को पंख: कोई बनेगा CA, कोई जज पल्लवी निषाद जहां CA बनकर परिवार और जिले का नाम रोशन करना चाहती हैं, वहीं प्रतिभा पांडेय न्यायाधीश बनकर समाज में न्याय स्थापित करने का लक्ष्य रखती हैं। स्कूल प्रबंधन ने दी बधाई सभी स्कूलों के प्रबंधकों, प्रधानाचार्यों और शिक्षकों ने छात्रों की सफलता पर खुशी जताई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोंडा में गैस एजेंसी में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़:पूर्व भाजपा विधायक के पुत्र समेत 4 पर मुकदमा, गैस बांटने को लेकर झगड़ा
    Next Article
    कांठ सीट पर सपा की पहली पसंद कमाल अख्तर:भाजपा के पसंदीदा उम्मीदवार राजेश चुन्नू, बसपा से फिजाउल्ला चौधरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment