Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा का अंतिम संस्कार:पिता हाथ जोड़कर बोले- कोई रोना मत; अंगदान से 6 को नई जिंदगी मिलेगी

    4 hours ago

    1

    0

    इच्छामृत्यु पाने वाले गाजियाबाद के हरीश राणा का अंतिम संस्कार हो गया है। दिल्ली के ग्रीन पार्क श्मशान घाट में बुधवार सुबह 9.40 बजे छोटे भाई आशीष ने मुखाग्नि दी। इससे पहले, हरीश का पार्थिव शरीर श्मशान घाट लाया गया। पिता अशोक राणा (62) ने बेटे हरीश को आखिरी बार प्रणाम किया। पिता ने रोते हुए लोगों के सामने हाथ जोड़े और कहा- कोई रोना मत। बेटा शांति से जाए, इसलिए प्रार्थना कर रहा हूं। बेटा अब जहां जन्म लें, उसे भगवान का आशीर्वाद मिले। 31 साल के हरीश ने कल यानी 24 मार्च को दिल्ली एम्स में अंतिम सांस ली थी। वे 13 साल से कोमा में थे। डॉक्टर्स के मुताबिक, परिवार ने हरीश के फेफड़े, दोनों किडनी और आंखों के कॉर्निया दान किए हैं। इससे छह लोगों को नया जीवन मिलने की उम्मीद है। हरीश को एम्स में पैसिव यूथेनेशिया दिया गया। इसका मतलब होता है कि किसी गंभीर रूप से बीमार मरीज को जिंदा रखने के लिए जो बाहरी लाइफ सपोर्ट या इलाज दिया जा रहा है, उसे रोक दिया जाए या हटा लिया जाए, ताकि मरीज की प्राकृतिक रूप से मौत हो सके। सुप्रीम कोर्ट ने हरीश को 11 मार्च को इच्छामृत्यु की इजाजत दी थी। यह देश का पहला मामला है, जिसमें किसी को इच्छामृत्यु दी गई थी। हरीश को 14 मार्च को गाजियाबाद वाले घर से दिल्ली एम्स में शिफ्ट किया गया। 16 मार्च को हरीश की फीडिंग ट्यूब (खाने की नली) हटा दी थी। 4 तस्वीरें देखिए- दिल्ली हाईकोर्ट ने नहीं दी थी इच्छामृत्यु की इजाजत, फिर सुप्रीम कोर्ट गए हरीश राणा के परिवार ने सबसे पहले दिल्ली हाईकोर्ट में 3 अप्रैल, 2024 याचिका दायर कर इच्छामृत्यु की इजाजत मांगी थी। हालांकि, कोर्ट ने याचिका खारिज कर दी थी। इसके बाद परिवार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया था। हरीश राणा के अंतिम संस्कार से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए-
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:मैनपुरी में मौत से पहले कारपेंटर ने फेसबुक पर बनाया VIDEO,, पत्नी से बोला- मैंने तुझसे बेपनाह प्यार किया...तूने कदर नहीं की
    Next Article
    हरदोई के वल्लीपुर में खोदी नहर पटरी सड़क बहाल:टोल प्लाजा प्रबंधन को नोटिस, जांच के बाद होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment