Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई के वल्लीपुर में खोदी नहर पटरी सड़क बहाल:टोल प्लाजा प्रबंधन को नोटिस, जांच के बाद होगी कार्रवाई

    1 hour ago

    2

    0

    हरदोई के वल्लीपुर टोल प्लाजा क्षेत्र में जेसीबी से खोदी गई नहर पटरी सड़क को ग्रामीणों के विरोध के बाद बहाल कर दिया गया है। प्रशासन ने इस मामले में तुरंत कार्रवाई करते हुए सड़क को दुरुस्त करवाया। किसानों और ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि टोल प्लाजा कर्मियों ने जानबूझकर खड़ंजा मार्ग खुदवाया था। उनका कहना था कि इससे खेतों तक पहुंचने का रास्ता बाधित हो गया था और ट्रैक्टर-ट्रॉली का आवागमन रुक गया था। ग्रामीणों के अनुसार, यह कदम उन्हें टोल से गुजरने के लिए मजबूर करने की नीयत से उठाया गया था। मामला बढ़ने पर शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता अजय चौधरी ने संज्ञान लिया। उन्होंने बताया कि उनके निर्देश पर नहर पटरी की सड़क को तुरंत ठीक करा दिया गया है, जिससे किसानों की आवाजाही फिर से सुचारु हो गई है। अधिशासी अभियंता चौधरी ने यह भी स्पष्ट किया कि पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। संबंधित टोल प्लाजा प्रबंधन को नोटिस जारी किया जा रहा है। यदि जांच में आरोप सही पाए जाते हैं, तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। सड़क बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत महसूस की है। हालांकि, वे अब भी इस मामले के जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा का अंतिम संस्कार:पिता हाथ जोड़कर बोले- कोई रोना मत; अंगदान से 6 को नई जिंदगी मिलेगी
    Next Article
    बरेली में खुले नाले में गिरा युवक:3 घंटे रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment