Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में खुले नाले में गिरा युवक:3 घंटे रेस्क्यू के बाद भी नहीं मिला, तलाश जारी

    1 hour ago

    1

    0

    बरेली में मंगलवार रात सेटेलाइट बस अड्डे के पास एक युवक खुले नाले में गिर गया। देर रात तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बावजूद युवक का पता नहीं चल सका। यह घटना रात करीब 9:30 बजे हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बस अड्डे के पास से गुजर रहे लोगों ने युवक को नाले में गिरते देखा। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की जांच की, जिसमें युवक नाले में गिरता हुआ स्पष्ट दिखाई दिया। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि होली से पहले नगर निगम की सफाई के दौरान नाले का स्लैब हटाया गया था, जिसे बाद में ढका नहीं गया। नाले का यही खुला हिस्सा हादसे की वजह बना। पुलिस के मुताबिक, सीसीटीवी फुटेज में युवक के हावभाव से यह आशंका जताई जा रही है कि वह नशे की हालत में था और अनजाने में खुले हिस्से से फिसलकर गहरे नाले में जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। बाद में राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (NDRF) और राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) की टीमों को भी बुलाया गया। टीमों ने नाले का पानी निकालकर युवक की तलाश करने का प्रयास किया, लेकिन रात 12:30 बजे तक कोई सफलता नहीं मिली। रेस्क्यू ऑपरेशन तीन घंटे से अधिक समय तक चला। मौके पर एडीएम सिटी, नगर आयुक्त और सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने युवक को ढूंढने को अपनी प्राथमिकता बताया है। हालांकि, इस घटना के बाद नगर निगम की लापरवाही पर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल युवक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि पहले युवक की तलाश की जाएगी, उसके बाद ही उसके परिवार और पते के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई के वल्लीपुर में खोदी नहर पटरी सड़क बहाल:टोल प्लाजा प्रबंधन को नोटिस, जांच के बाद होगी कार्रवाई
    Next Article
    विधायक संजीव अग्रवाल बोले-​​बरेली को एम्स और केंद्रीय विश्वविद्यालय दिलाएंगे:बाकरगंज सिटी स्टेशन के पास अंडरपास बनवाया, अधूरे काम चुनाव से पहले 100% पूरा होंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment