Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हावड़ा में पीएम का रोड-शो; भवानीपुर में ममता की पदयात्रा:मोदी बोले- 4 मई को परिवर्तन आएगा; BJP जीतेगी; TMC बोली- न आए हो न आओगे

    7 hours ago

    1

    0

    पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक तरफ 152 सीटों पर वोटिंग चलती रही, वहीं 142 सीटों पर चुनाव प्रचार चलता रहा। पीएम मोदी ने कृष्णानगर और मथुरापुर में जनसभा की और हावड़ा में रोड शो किया। उन्होंने कहा कि जनता ने तय कर दिया है कि 4 मई को परिणाम नहीं, परिवर्तन आएगा। TMC हारेगी और भाजपा का भरोसा जीतेगा। अब का मतदान सभी पुराने रिकॉर्ड तोड़ रहा है। मैं यहां परिवर्तन की आंधी देख रहा हूं। उन्होंने आगे कहा कि बंगाल की धरती मां दुर्गा को पूजती है, लेकिन TMC ने महिला आरक्षण के खिलाफ वोटिंग की। TMC की सरकार में गुंडों और बलात्कारियों को खुला संरक्षण मिला हुआ है। बंगाल की बेटियां ये अत्याचार कभी नहीं भूल सकतीं। वहीं, प्रधानमंत्री की रैली के बाद TMC ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर कहा- न आए हो, न आओगे। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पश्चिम बंगाल के भवानीपुर में रोड शो कर रही हैं। ममता वहीं से विधायक हैं। 29 अप्रैल को दूसरे चरण में वहां वोटिंग होनी है। पहले फेज की वोटिंग के दौरान पीएम की 3 बड़ी बातें… शाह बोले - घुसपैठियों को चुन-चुनकर निकालेंगे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हुगली के बालागढ़ में कहा कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनते ही घुसपैठ पूरी तरह बंद कर दी जाएगी और जो घुसपैठिए यहां रह रहे हैं, उन्हें चुन-चुनकर बाहर निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि घुसपैठिए राज्य की सुरक्षा के लिए खतरा हैं और बंगाल के युवाओं के हक की नौकरियां व गरीबों का राशन छीन रहे हैं। दूसरे फेज की 142 सीटों पर वोटिंग बंगाल में 29 अप्रैल को दूसरे फेज की 142 सीटों पर वोटिंग होनी है। 2021 के विधानसभा चुनावों में 142 में से 114 पर TMC को जीत मिली थी, वहीं भाजपा को 27 सीटें मिली थीं। कृष्णानगर में TMC मजबूत पश्चिम बंगाल के कृष्णानगर में लगभग 27–30% मुस्लिम मतदाता हैं, जो पारंपरिक रूप से TMC का मजबूत आधार रहे हैं। 2021 में कृष्णानगर की 7 में से 6 विधानसभा सीटों पर TMC को जीत मिली थी। हालांकि, मतुआ समुदाय और ग्रामीण हिंदू मतदाताओं के बीच भाजपा ने पिछले कुछ चुनावों में अपनी पकड़ मजबूत की है। शहरी इलाकों, जैसे कृष्णानगर उत्तर में भाजपा का प्रभाव है, जबकि ग्रामीण विधानसभा क्षेत्रों में TMC का वर्चस्व बना हुआ है। TMC नेता महुआ मोइत्रा इसी सीट से सांसद हैं। मथुरापुर 2009 से TMC का गढ़ दक्षिण 24 परगना जिले का मथुरापुर TMC का अभेद्य किला माना जाता है। यहां पार्टी का 2009 से वर्चस्व है। 2021 के विधानसभा चुनावों में कृष्णानगर की सभी 7 सीटों पर TMC की जीत हुई थी। यहां अनुसूचित जाति (SC) की आबादी 30–35% और 20–25% मुस्लिम मतदाता भी हैं। हालांकि, भाजपा ने यहां मतुआ वोटों में अच्छी पकड़ बनाई है। पश्चिम बंगाल में मोदी की रैली से जुड़े अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi: Hospital में गंदगी और लंबी लाइनें देख भड़कीं CM Rekha Gupta, अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार
    Next Article
    उत्तराखंड में 300 मीटर खाई में गिरी पिकअप,8 की मौत:हरिद्वार से अंतिम संस्कार करके लौट रहे थे, SDRF ने 2 लोगों का रेस्क्यू किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment