Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हादसे में जान गंवाने वाले पुलिसकर्मियों का शव जालौन पहुंचा:सिपाही प्रदीप की पत्नी शव से लिपटकर रोई, बेहोश हुई; जालौन में दी गई अंतिम सलामी

    4 hours ago

    1

    0

    यूपी के जालौन के 4 पुलिसकर्मियों समेत 5 की हरियाणा के नूंह में मंगलवार को सड़क हादसे में मौत हो गई थी। हादसे में मरने वालों में 2 दरोगा, 2 सिपाही और एक वादी शामिल हैं। बुधवार की सुबह 8 बजे चारों पुलिसकर्मियों का शव जालौन पहुंचा। उनके शवों के पुलिस लाइन में रखा गया। इसके बाद शवों को शहीद स्मार्क ले जाया गया। जहां उन्हें पुलिसकर्मियों और परिजनों ने श्रद्धांजलि दी। पति को अंतिम विदाई देते हुए सर्विलांस में तैनात सिपाही प्रदीप की पत्नी मयूरी वर्मा शव से लिपटकर रोने लगीं और बेहोश हो गईं। परिजनों ने उन्हें संभाला। वहीं, दरोगा सत्यभान के परिजनों और बेटी ने उन्हें अंतिम विदाई दी। डीजी आलोक सिंह, आईजी आकाश कुलहरी, कालपी विधायक विनोद चतुर्वेदी, डीएम राजेश कुमार पांडेय, एसपी विनय कुमार सिंह, एएसपी डॉ. ईशान सोनी, सीओ उरई राजीव शर्मा, कोंच सीओ परमेश्वर प्रसाद, कालपी सीओ अवधेश कुमार सिंह, माधौगढ़ सीओ अंबुज यादव और जालौन सीओ शैलेंद्र बाजपेई समेत सभी पुलिसकर्मियों को अंतिम विदाई दी। जालौन SP विनय कुमार सिंह और अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी उरई पुलिस लाइन पहुंचें। उन्होंने मृतक पुलिसकर्मियों के परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया। साथ ही हर संभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि पूरा पुलिस परिवार सभी पुलिसकर्मियों के परिजनों के साथ खड़ा है। पुलिसकर्मी अपहरण के मामले में स्कॉर्पियो से दबिश देने गए थे। लौटते समय ड्राइवर ने एक्सप्रेस-वे पर ओवरटेक करने की कोशिश की। इसी दौरान स्कॉर्पियो बेकाबू हो गई और सामने चल रही दूसरी गाड़ी से जोरदार टक्कर हो गई थी। इसके बाद सभी के शव गाड़ी में बुरी तरह फंसे थे। पुलिसकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला था। चारों पुलिसकर्मी जालौन की उरई कोतवाली में तैनात थे। अपहरण केस की जांच में गई थी टीम यह पूरी कार्रवाई एक अपहरण केस से जुड़ी थी। पंजाब के संगरूर में रहने वाले अमरीक सिंह ने 4 मई को उरई कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी कि उसके मौसेरे भाई बिजेंदर सिंह का अपहरण कर लिया गया था। मामला 32 एकड़ जमीन से जुड़ा है। शिकायत के अनुसार, 4 मई की सुबह ट्यूबवेल की कोठरी में सो रहे बिजेंदर सिंह को 4 बदमाशों ने अगवा कर लिया था। इस दौरान शिकायतकर्ता का मोबाइल भी छीन लिया गया था। पहले घरवालों ने पहले खुद तलाश की, लेकिन सफलता नहीं मिलने पर पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसी मामले की जांच और बरामदगी के लिए SOG टीम हरियाणा गई थी। एसपी जालौन विनय कुमार सिंह ने बताया कि उरई कोतवाली में मुकदमा दर्ज था। टीम अपहृत की बरामदगी के लिए हरियाणा गई थी। हरियाणा पुलिस के साथ समन्वय में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। खबर के पल-पल की अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    जो चीज इस्लाम में हराम, वही कर रहा पाकिस्तान... झुक गए शहबाज शरीफ, मुल्ला मुनीर भी मजबूर
    Next Article
    PCS ज्योति मौर्य के सफाईकर्मी पति बोले- राजनीति में उतरूंगा:प्रयागराज में केशव मौर्य से मिले, अफसर बोलीं- पति से समझौत की गुंजाइश नहीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment