Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस साइबर पुलिस ने 2.55 लाख रुपये कराए वापस:गलत UPI ट्रांसफर से शिकायतकर्ता के खाते से गए थे पैसे

    1 hour ago

    2

    0

    हाथरस साइबर क्राइम पुलिस ने एक शिकायतकर्ता के गलत खाते में ट्रांसफर हुए 2,55,128 रुपये वापस करा दिए हैं। यह राशि यूपीआई के माध्यम से गलती से दूसरे खाते में चली गई थी। शिकायतकर्ता गिर्राज सिंह, निवासी कस्बा व थाना मुरसान, जिला हाथरस, ने राष्ट्रीय साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के निर्देश पर और क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में, थाना साइबर क्राइम पुलिस टीम ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई की। टीम ने आवेदक के बैंक खाते से ट्रांसफर हुए रुपयों का विवरण प्राप्त किया और सबसे पहले लाभार्थी के बैंक खाते को डेबिट फ्रीज कराकर धनराशि को सुरक्षित किया। साइबर क्राइम टीम की सक्रियता और सार्थक प्रयासों के परिणामस्वरूप, मंगलवार को शिकायतकर्ता गिर्राज सिंह के खाते से कटी पूरी 2,55,128 रुपये की धनराशि उनके बैंक खाते में सफलतापूर्वक वापस करा दी गई। अपनी धनराशि वापस पाकर, गिर्राज सिंह ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने थाना साइबर क्राइम हाथरस पहुंचकर हाथरस पुलिस को धन्यवाद दिया और साइबर क्राइम पुलिस टीम की सराहना की। साइबर ठगी से बचने के लिए दी सलाह थाना साइबर क्राइम, हाथरस ने आम जनता को साइबर ठगी से बचने के लिए महत्वपूर्ण संदेश भी दिया है। पुलिस ने सलाह दी है कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें और अपना खाता संख्या, पिन, ओटीपी, सीवीवी नंबर जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें या हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लालकुर्ती पैंठ में करोड़ों का कारोबार, सुरक्षा भगवान भरोसे:नगर निगम की 850, कैंट बोर्ड की 200 से ज्यादा दुकान, बड़े हादसे का इंतजार
    Next Article
    'मम्मी-पापा मैं अच्छा बेटा नहीं बन सका':नोएडा में सुसाइड नोट लिखकर छात्र ने सुसाइड किया, लैब टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment