Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'मम्मी-पापा मैं अच्छा बेटा नहीं बन सका':नोएडा में सुसाइड नोट लिखकर छात्र ने सुसाइड किया, लैब टेक्नीशियन का कोर्स कर रहा था

    3 hours ago

    2

    0

    नोएडा के सेक्टर-30 स्थित चाइल्ड पीजीआई में लैब टेक्नीशियन का कोर्स कर रहे 19 वर्षीय छात्र ने छात्रावास के कमरे में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। छात्र के पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने अपनी आपबीती लिखी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। श्रावस्ती के भिनगा निवासी अवधेश कुमार चाइल्ड पीजीआई के टावर आठ में सातवीं मंजिल पर अपने कक्ष साथी के साथ रहता था। उसका साथी पांच दिन पहले घर चला गया था, जिसके बाद अवधेश कमरे में अकेला रह रहा था। सोमवार रात को उसने प्लास्टिक की रस्सी के सहारे पंखे से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी तब हुई जब उसका साथी वापस कमरे पर पहुंचा और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें छात्र ने लिखा है, "मम्मी पापा मैं अच्छा बेटा नहीं बन सका। सॉरी मम्मी पापा मैं जैसा बनना चाहता था वैसा नहीं बन पाया। पैसा भी नहीं कमा पाया।" अवधेश अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था और पढ़ाई में मेधावी था। वह कोर्स के साथ-साथ नौकरी के लिए भी प्रयास कर रहा था। बेटे की मौत की खबर सुनकर परिजन नोएडा पहुंचे। पिता ने बताया कि घर में किसी चीज की कमी नहीं थी और उन्हें अवधेश के तनाव का कोई कारण पता नहीं था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव लेकर अपने गृह जनपद श्रावस्ती चले गए हैं। पुलिस का कहना है कि परिजनों की ओर से अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस का दावा है कि सुसाइड नोट में छात्र ने संस्थान के किसी व्यक्ति का नाम नहीं लिखा है। इसके बावजूद प्रबंधन से पूछताछ कर छात्र के आत्महत्या की असली वजह का पता किया जाएगा। ऐसा कदम छात्र ने क्यों उठाया इसकी भी जानकारी जुटाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस साइबर पुलिस ने 2.55 लाख रुपये कराए वापस:गलत UPI ट्रांसफर से शिकायतकर्ता के खाते से गए थे पैसे
    Next Article
    शादी के 11 महीने बाद नवविवाहिता का शव मिला:इटावा में घर में फंदे पर लटका मिला, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment