Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में महावीर जयंती पर शोभायात्रा निकली:जगह-जगह हुआ स्वागत, स्वर्ण रथ और झांकियां रही आकर्षण का केंद्र

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में भगवान महावीर स्वामी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर सुबह प्रभात फेरी के बाद जैन मंदिर से एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस मौके पर सोना यात्रा के आयोजकों के अलावा सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी, मुरसान ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय, उपजिलाधिकारी सदर राजबहादुर मुख्य रूप से मौजूद थे। अतिथियों का आयोजकों ने जोशीला स्वागत किया। यह शोभायात्रा शहर के विभिन्न बाजारों से होकर गुजरी। इसमें स्वर्णमयी रथ मुख्य आकर्षण का केंद्र रहा, जिसमें भगवान महावीर स्वामी की मूर्ति विराजमान थी और उसकी पूजा-अर्चना की गई। एरावत हाथी और झांकियों के साथ-साथ भगवान महावीर स्वामी के संदेशों को दर्शाती अन्य झांकियां भी लोगों का ध्यान खींच रही थीं। शोभायात्रा के मार्ग में जगह-जगह तोरण द्वार सजाए गए थे। स्थानीय निवासियों ने पुष्पवर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा नयागंज स्थित श्री नेमिनाथ दिगम्बर जैन मंदिर से शुरू हुई। यह रहे मुख्य रूप से मौजूद... इस आयोजन में जैन समाज के काफी लोग शामिल हुए। इनमें उमेश चंद्र जैन, उमाशंकर जैन, राकेश जैन, अतुल जैन, पुलकित जैन, अरविंद अतुल जैन, उमेश जैन, हर्षित जैन, नितिन जैन, कैलाश चंद्र जैन, अनिल जैन, धरणेन्द्र कुमार जैन, रतन लाल जैन, शैलेंद्र जैन, मनीष जैन, शुभ जैन, विजय कुमार जैन लोहिया, सुधीर जैन, कमलेश जैन, संजीव जैन भूरा, गगन जैन, जितेंद्र जैन, अमित जैन, विवेक जैन, आशीष जैन मोनू, कपिल जैन, सौरभ जैन रानू, प्रचार ललित जैन, संरक्षक विजय जैन लोहिया, राकेश जैन, मुकेश जैन, संदीप जैन ज्वैलर्स, अनूप जैन, बाल पंडित विशाल जैन वेद, जितेंद्र जैन, पंकज जैन, धीरज जैन रिंकू, धर्मेंद्र जैन, रवि जैन, राहुल जैन, नेमिचंद्र जैन, विजय जैन, नितिन जैन, अतुल जैन एडवोकेट, अरुण जैन, सुरेंद्र कुमार जैन,मयंक जैन लोहिया, अनिल जैन, सुरेंद्र बांठिया, सिद्धार्थ बांठिया, रतन जैन, राहुल जैन, सुरेश चंद जैन, मनु लोहिया, यतीश जैन, अनूप जैन सूत वाले, सुनीत जैन, सोनू जैन लोहिया, सौरभ जैन अजमेरा, अतुल जैन सूत वाले, तन्नू जैन, निखिल जैन, सतीश जैन, दिलीप जैन, पारस जैन आदि थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया की निधि पाण्डेय यूपी पीसीएस में चयनित:सीटीओ पद पर 30वीं रैंक हासिल की, परिवार में जश्न का माहौल
    Next Article
    अंबेडकरनगर की पूजा तिवारी ने PCS में 7वीं रैंक पाई:जिले के 12 अन्य अभ्यर्थियों ने भी परीक्षा में सफलता हासिल की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment