Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग टीम की छापेमारी:नवरात्रि पर कुट्टू आटा, सेंधा नमक समेत कई सैंपल लिए

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में खाद्य सुरक्षा विभाग ने नवरात्रि त्यौहार के मद्देनजर मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। इस दौरान शहर और सादाबाद तहसील में कई दुकानों पर छापेमारी की गई और कुट्टू का आटा, सेंधा नमक, चाय पत्ती, खोया और पनीर सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए एकत्र किए गए। यह अभियान सहायक आयुक्त खाद्य रणधीर सिंह और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चलाया जा रहा है। हाथरस शहर के मधुगढ़ी स्थित चौधरी जनरल स्टोर से कुट्टू का आटा और अलीगढ़ रोड स्थित कौशिक प्रोविजन स्टोर से बंधन ब्रांड सेंधा नमक के नमूने लिए गए। तहसील सादाबाद में भी कार्रवाई की गई। राघव प्रोविजन स्टोर से गुड टाइम परफेक्ट ब्रांड की चाय पत्ती, कुरसंडा स्थित चौधरी मिष्ठान भंडार से खोया, गोपुरा स्थित किरन डेरी से पनीर और मई स्थित जय शिव मिष्ठान भंडार से पनीर के सर्वे नमूने जांच हेतु लिए गए। नमूने जांच के लिए भेजे इसके अतिरिक्त, सासनी गेट स्थित अग्रवाल प्रोविजन स्टोर, गोविंद किराना स्टोर, पथरिया ट्रेडर्स, प्रशांत ट्रेडर्स और राहुल प्रोविजन एंड जनरल स्टोर का भी निरीक्षण किया गया। इन प्रतिष्ठानों में किसी प्रकार की अनियमितता नहीं पाई गई। हालांकि, अग्रवाल प्रोविजन स्टोर से व्रत में प्रयोग होने वाले समा चावल का नमूना जांच के लिए लिया गया। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी यदुवीर सिंह, सुरेंद्र कुमार और ओमकार कुशवाहा शामिल रहे। विभाग ने बताया कि निरीक्षण और छापामार कार्रवाई लगातार जारी रहेगी ताकि आम जनता को सुरक्षित खाद्य एवं पेय पदार्थ उपलब्ध कराए जा सकें।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर देहात में 50 लाख से ज्यादा पौधे लगेंगे:जिला प्रशासन ने वृक्षारोपण, पाण्डु नदी पुनरुद्धार पर दिए सख्त निर्देश
    Next Article
    कानपुर में फंदे पर लटका मिला नवविवाहिता का शव:10 महीने पहले शादी हुई थी, भाई बोला- दहेज के लिए मेरी बहन को मार डाला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment