Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में किशोर की मौत:रात में दोस्तों से मिलकर लौटा था, सुबह घर में मृत मिला, घर वालों ने रंजिश से इंकार किया

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस के नगला बनारसी गांव में एक 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर रात को अपने दोस्तों से मिलकर घर लौटा था, लेकिन सुबह वह अपने घर पर अचेत अवस्था में मिला।परिवार के सदस्य उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान नगला बनारसी निवासी पंकज शर्मा के बेटे आयुष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, आयुष बीती रात अपने कुछ दोस्तों से मिलने गया था और उसके बाद घर आकर सो गया था। सुबह परिवार के लोगों ने उसे मृत पाया। पुलिस कर रही मामले की जांच पड़ताल... पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। आयुष के पिता पंकज शर्मा ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में युवक पर जानलेवा हमला:सामान खरीदने दुकान जा रहा था, रास्ते में दो युवकों ने कैंची-चाकू से गंभीर घायल किया
    Next Article
    कायमगंज में हुड़दंगियों ने पुलिस टीम पर किया हमला:गश्त पर निकली टीम से मारपीट, वर्दी फाड़ी, दूल्हे सहित 5 गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment