Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में भाजपाइयों ने फूंका अखिलेश और कांग्रेस का पुतला:महिला आरक्षण बिल विरोध पर जनाक्रोश पदयात्रा, बोले- महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी

    3 hours ago

    1

    0

    हाथरस में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने रविवार को जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली। इस दौरान बागमुला चौराहे पर समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव और कांग्रेस का पुतला फूंका गया। भाजपाइयों ने महिला आरक्षण बिल का विरोध करने पर विपक्षी दलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह पदयात्रा शहर के श्री कृष्ण गौशाला से शुरू होकर बागमुला चौराहे पर समाप्त हुई। इसमें प्रदेश की कैबिनेट मंत्री और जिले की प्रभारी मंत्री बेबी रानी मौर्य सहित भाजपा की काफी महिला कार्यकर्ता और अन्य पदाधिकारी व भाजपाई मौजूद रहे। पदयात्रा से पहले श्री कृष्ण गौशाला परिसर में भाजपा द्वारा "नारी शक्ति स्वाभिमान, विपक्ष ने किया अपमान" विषय पर जन आक्रोश महिला सम्मेलन का आयोजन किया गया था। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी एवं कैबिनेट मंत्री बेबी रानी मौर्य उपस्थित रहीं। इस अवसर पर महिला आयोग सदस्य रेनू गौड़, सदर विधायक अंजुला सिंह माहौर, सांसद अनूप प्रधान, सिकंदराराऊ विधायक वीरेंद्र सिंह राणा, भाजपा जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, क्षेत्रीय मंत्री डोली माहौर सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थीं। विपक्ष ने किया है महिलाओं का अपमान... कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेबी रानी मौर्य ने विपक्षी दलों पर निशाना साधा। बेबी रानी मौर्य ने कहा कि महिला आरक्षण बिल जैसे महत्वपूर्ण विधेयक का विरोध कर विपक्ष ने महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि देश की आधी आबादी विपक्षी दलों को माफ नहीं करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल नहीं चाहते कि गरीब, दलित और पिछड़े वर्ग की महिलाएं राजनीति में आगे बढ़ें। मंत्री मौर्य ने कहा कि भाजपा की नीतियां महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से हैं, जबकि विपक्ष केवल विरोध की राजनीति करता है। इस मौके पर भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने विरोध स्वरूप जूते पटककर अपना आक्रोश व्यक्त किया। कार्यक्रम में प्रीति चौधरी, संध्या आर्य, डोली माहौर, अखिलेश गुप्ता, प्रभा सिंह, ब्लॉक प्रमुख पूनम पांडेय, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, हरिशंकर राना, नगर अध्यक्ष विवेक गुप्ता, संजय सक्सेना, अविनाश तिवारी, रामवीर सिंह भैयाजी, बृजेश चौहान आदि काफीलोग मौजूद थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    191 नए आरक्षी हापुड़ पुलिस में शामिल:पासिंग आउट परेड संपन्न, मुख्य अतिथि ने राष्ट्र सेवा का दायित्व बताया
    Next Article
    हापुड़ पुलिस में 191 नए आरक्षी शामिल:पासिंग आउट परेड में उत्कृष्ट प्रदर्शन, कई सम्मानित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment