Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    191 नए आरक्षी हापुड़ पुलिस में शामिल:पासिंग आउट परेड संपन्न, मुख्य अतिथि ने राष्ट्र सेवा का दायित्व बताया

    3 hours ago

    1

    0

    हापुड़ के थाना पिलखुवा क्षेत्र स्थित पुलिस प्रशिक्षण केंद्र में वर्ष 2025-26 बैच की दीक्षांत पासिंग आउट परेड आयोजित की गई। इसमें 191 प्रशिक्षु आरक्षी अपना प्रशिक्षण पूरा कर औपचारिक रूप से हापुड़ पुलिस बल में शामिल हुए। राष्ट्र की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है पुलिस परेड में गौतमबुद्ध नगर के अपर पुलिस आयुक्त डॉ. राजीव नारायण मिश्रा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली और प्रशिक्षु आरक्षियों के समर्पण की सराहना की। डॉ. राजीव नारायण मिश्रा ने कहा कि पुलिस सेवा केवल नौकरी नहीं, बल्कि समाज और राष्ट्र की सेवा का महत्वपूर्ण दायित्व है। 5 तस्वीरें देखिए… उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो प्रदान किए गए इस अवसर पर रिक्रूट आरक्षी ओम कुमार को सर्वांग सर्वोत्तम पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रथम परेड कमांडर रिक्रूट आरक्षी दीपक कुमार, द्वितीय परेड कमांडर अंशुल यादव और तृतीय परेड कमांडर हर्षित भदौरिया को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मोमेंटो प्रदान किए गए। प्रशिक्षण में योगदान देने वाले उपनिरीक्षक अध्यापक, आईटीआई और पीटीआई सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों को भी सम्मानित किया गया। जनसुरक्षा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प समारोह के अंतिम चरण में पुलिस अधीक्षक केजी सिंह ने सभी प्रशिक्षु आरक्षियों को देश सेवा, संविधान के प्रति निष्ठा और जनसुरक्षा की पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के उपरांत टोलियों ने मार्च पास्ट किया। इस पासिंग आउट परेड के साथ 191 नए आरक्षियों ने पुलिस सेवा में प्रवेश किया। उन्होंने कानून व्यवस्था और जनसुरक्षा के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हाथरस पुलिस लाइन में 390 प्रशिक्षु आरक्षियों की दीक्षांत परेड:अनुशासन और कौशल का भव्य प्रदर्शन; DIG आशीष तिवारी ने ली सलामी
    Next Article
    हाथरस में भाजपाइयों ने फूंका अखिलेश और कांग्रेस का पुतला:महिला आरक्षण बिल विरोध पर जनाक्रोश पदयात्रा, बोले- महिलाएं विपक्ष को माफ नहीं करेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment