Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हैदरगढ़ विधायक दिनेश रावत ने गिनाए 4 साल के काम:गोमती पर 5 पुल, औद्योगिक पार्क समेत कई बड़े विकास कार्य

    4 hours ago

    2

    0

    हैदरगढ़ विधानसभा क्षेत्र में योगी सरकार के चार साल पूरे होने पर विधायक दिनेश रावत ने अपने कार्यकाल के दौरान हुए विकास कार्यों का ब्यौरा दिया। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में गोमती नदी पर पांच पुलों का निर्माण और एक औद्योगिक पार्क की स्थापना उनके प्रमुख कार्यों में शामिल है। विधायक रावत ने बताया कि गोमती नदी उनके विधानसभा क्षेत्र से लगभग 40 किलोमीटर तक गुजरती है। दशकों से बाबा टीकाराम पुल सहित कई स्थानों पर पुलों की कमी एक बड़ी और बहुप्रतीक्षित समस्या थी। इससे छात्रों, बीमार व्यक्तियों और किसानों को नदी पार करने में काफी कठिनाई होती थी। उन्होंने मुख्यमंत्री से विशेष निवेदन किया, जिसके परिणामस्वरूप गोमती नदी पर एक नहीं बल्कि पांच नए पुलों को मंजूरी मिली। ये पुल बाबा टीकाराम घाट, गुसियाऊ घाट, मौलाबाद घाट, अमौली घाट और पाहाड़ापुर घाट पर बनाए जा रहे हैं। बड़े विकास कार्यों की कड़ी में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक औद्योगिक पार्क की स्थापना भी की जा रही है। यह पार्क पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के पास दादा सुंदरलाल दीक्षित की जन्मस्थली पर विकसित किया जा रहा है। विधायक के अनुसार, इस परियोजना के लिए 280 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है और आगे भी भूमि अधिग्रहण का कार्य जारी है। जल्द ही इस औद्योगिक पार्क पर काम शुरू होने वाला है, जिससे क्षेत्र में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में 'रन फॉर वूमेन इंपावरमेंट' के तहत दौड़ आयोजित:छात्राओं, महिला आरक्षियों ने लगाई 3 किमी दौड़, ASP आलोक सिंह ने महिलाओं का किया उत्साहवर्धन
    Next Article
    सैफई विवि दुष्कर्म कांड में न्यायिक प्रक्रिया तेज:इटावा में 164 के तहत बयान दर्ज, जांच अब निर्णायक मोड़ पर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment