Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हिंदू महासभा सड़क के गढ्‌ढों में बैठकर किया प्रर्दशन:सड़क ध्वस्त, अधिकारी मस्त जैसे लगाए नारे, बोले यहां आने वाले पर्यटक ताजमहल से पहले पहंचते हॉस्पिटल

    2 hours ago

    2

    0

    आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर क्षतिग्रस्त सड़क और बड़े-बड़े गड्ढों को लेकर गुरुवार सुबह हिंदू महासभा के कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बैठ गए और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। इस दौरान उन्होंने हाथों में पोस्टर भी लिए हुए थे, जिन पर "सड़क ध्वस्त, अधिकारी मस्त, जनता पस्त" जैसे नारे लिखे थे। और यही नारे लगाते हुए नजर आए। हिंदू महासभा का कहना है कि आगरा कैंट रेलवे स्टेशन शहर का प्रमुख प्रवेश द्वार है, जहां से प्रतिदिन हजारों यात्री और देश-विदेश से आने वाले पर्यटक गुजरते हैं। स्टेशन के बाहर सड़क पर कई बड़े गड्ढे बने हुए हैं, जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और गंभीर हो सकती है तथा दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है। हिंदू महासभा की अध्यक्ष मीरा राठौर का कहना है कि यहां जो पर्यटक आते है ताजमहल देखने के लिए वो वहां पहुंचने से पहले हॉस्पिटल पहुंच जाते होंगे। वहीं अगर यहां से गर्भवती महिला जाती है तो वह सुरक्षित नहीं पहुंच पाती होंगी। प्रदर्शन के दौरान शताब्दी एक्सप्रेस से उतरने वाले यात्रियों और पर्यटकों को गड्ढों से बचाते हुए सुरक्षित रास्ते से निकाला गया। सड़क पर प्रदर्शन और हंगामे की सूचना मिलने पर जीआरपी और थाना सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने स्थिति को संभाला और नगर निगम के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया। हिंदू महासभा की जिला अध्यक्ष मीरा राठौर के नेतृत्व में संगठन ने नगर निगम अधिकारियों को ज्ञापन सौंपते हुए सड़क की तत्काल मरम्मत और गड्ढों को भरवाने की मांग की। संगठन का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो जनहित में आगे भी आंदोलन किया जाएगा। प्रदर्शन में मीरा राठौर, निशा ठाकुर, बंटी देवी, मनीष पंडित, महानगर अध्यक्ष विशाल कुमार, विपिन राठौर, नितेश भारद्वाज, बबलू निषाद, केशव कुशवाह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    रेणु डांसर हत्याकांड में पुलिस को सफलता:तीन लोग हिरासत में, जल्द होगा है खुलासा
    Next Article
    संत मिलनदास हत्याकांड की उच्चस्तरीय जांच की मांग:विहिप ने DM ज्ञापन दिया, बोले- हिंदू समाज में भय का माहौल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment