Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हीटवेव से निपटने के लिए 24×7 विभाग अलर्ट:कानपुर DM ने अधिकारियों संग बैठक की; पानी, शेड और अस्पतालों में कूल रूम पर फोकस

    3 hours ago

    2

    0

    भीषण गर्मी और 40 डिग्री के आसपास पहुंचते तापमान को देखते हुए प्रशासन ने हीटवेव से निपटने की तैयारियां तेज कर दी हैं। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हीटवेव एक्शन प्लान 2026 को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभी विभागों को समन्वय के साथ काम करते हुए आमजन को राहत देने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देशित किया कि जिला अस्पताल में कूल वार्ड स्थापित किया जाए, ताकि लू से प्रभावित मरीजों को तुरंत राहत मिल सके। इसके साथ ही सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) पर कम से कम पांच बेड के कूल रूम तैयार करने को कहा गया है। राजस्व विभाग को जिले के तालाबों और अन्य जल स्रोतों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इसके आधार पर सिंचाई विभाग गर्मी के दौरान इन जल स्रोतों को भरने की व्यवस्था करेगा। वहीं पुलिस विभाग से ट्रैफिक ड्यूटी में लगे कर्मियों की सूची मांगी गई है, ताकि नगर निगम उनके लिए छाया और अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करा सके। नगर निगम को शहर के प्रमुख स्थानों पर पेयजल, छाया और बैठने की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पशु चिकित्सा विभाग को गौशालाओं में पशुओं को लू से बचाने के लिए विशेष इंतजाम करने को कहा गया है। परिवहन विभाग को बस अड्डों पर यात्रियों के लिए पेयजल और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। जल निगम को निर्बाध पेयजल आपूर्ति बनाए रखने और जरूरत पड़ने पर टैंकरों से पानी उपलब्ध कराने को कहा गया है। अग्निशमन विभाग को 24 घंटे अलर्ट रहने और आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए गए। बैठक में सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ के एसआर ग्रुप को मिला इंडिया टॉप स्कूल अवार्ड:शिक्षा में नवाचार और योगदान के लिए 49वें एल्ड्रोक समिट में सम्मान
    Next Article
    IPL 2026 में संजू की दूसरी सेंचुरी:चेन्नई ने मुंबई को 208 रन का टारगेट दिया; गजनफर-अश्विनी कुमार को 2-2 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment