Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    होटल के बाहर सरेआम चली गोलियां में दो घायल, VIDEO:बुलंदशहर के नेशनल हाईवे-34 के पास हुआ हादसा, आपसी रंजिश का शक; हमलावर फरार

    3 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर सिकंदराबाद के नेशनल हाईवे-34 स्थित होटल के बाहर बुधवार शाम करीब 6 बजे ताबड़तोड़ फायरिंग से हमले में प्रशांत यादव और रोबिन नाम के दो युवक गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक होटल से बाहर निकलते ही पहले से घात लगाए हमलावरों के निशाने पर आ गए। हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायर किए और होटल की ओर भी गोलियां चलाईं। घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है, जबकि आरोपियों की तलाश जारी है। देखिए खबर से जुड़ी तस्वीरें… जानिए पूरा मामला… जानकारी के अनुसार, चार युवक होटल में खाना खा रहे थे। इसी दौरान एक फोन कॉल आने के बाद प्रशांत और रोबिन अपने दो साथियों को अंदर छोड़कर बाहर आ गए। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे होटल परिसर से आगे बढ़े और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी से बाहर पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन पर अचानक फायरिंग शुरू कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से दोनों युवक घबरा गए और जान बचाने के लिए भागने लगे। इस दौरान एक युवक होटल की ओर भागा, लेकिन गेट के पास ही गिर पड़ा। हमलावरों ने होटल की दिशा में भी गोलियां चलाईं, जिनमें से एक गोली होटल के शीशे में जा लगी, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने अपने ही साथी यश भाटी और उसके साथियों पर हमला कराने का आरोप लगाया है। सूत्रों के अनुसार, घायल और हमलावर दोनों पक्षों का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिससे घटना के पीछे पुरानी रंजिश की आशंका जताई जा रही है। सूचना के दौरान पहुंची पुलिस सूचना मिलते ही एसपी सिटी अभिषेक प्रताप अजेय, सीओ सिकंदराबाद सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की तलाश में दबिश दी जा रही है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने पुलिस से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा काेर्ट ने गौ हत्या के आरोपियों को किया बरी:पिकअप से गौकशी के लिए जाई जा रही थी गाय, साक्ष्य के अभाव में आया फैसला
    Next Article
    विधानसभा चुनाव में भाजपा की जीत पर उत्सव:भदोही के गोपीगंज मंडल अध्यक्ष ने वृद्धाश्रम में मिठाई बांटकर मनाया जश्न

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment