Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हांसी-जिम संचालक को 5 सेकेंड में 10 गोलियां मारी,VIDEO:साल पहले लव मैरिज हुई, साले से पूछताछ चल रही; लॉरेंस गैंग की भी एंट्री

    8 hours ago

    2

    0

    हरियाणा के हांसी में वीरवार सुबह साढ़े 5 बजे एक जिम संचालक कपिल रेढू (25) को गोलियों से भून दिया गया। 2 हमलावर एक बाइक पर सवार होकर आए थे। जिस वक्त फायरिंग हुई, उस वक्त जिम संचालक लड़के-लड़कियों को रैंप पर वार्म-अप करवा रहे थे। सीसीटीवी में पूरी घटना कैद हो गई। सिर पर टोपी पहने व मुंह ढके आए हमलावर ने 5 सेकेंड में 10 राउंड फायर किए। जिम संचालक के सिर व पीठ को निशाने पर रखा। इसी दौरान छर्रा लगने से शिखा नाम की युवती भी घायल हो गई। उन्हें हिसार के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। एक वीडियो में बदमाश तोशाम की तरफ भागते दिखे हैं। मौके से गोली के 10 खोल बरामद हुए। कपिल मां-बाप का इकलौता बेटा था। साल भर पहले हांसी के गांव बडाला की युवती से लव मैरिज की थी। शादी को लेकर दोनों परिवारों में विवाद भी हुआ था। युवती अभी मायके में ही रह रही है।हांसी के SP विनोद कुमार ने बताया कि कुछ दिन पहले लड़की के भाई ने धमकी भी दी थी। इस मर्डर केस में पुलिस भाई से भी पूछताछ कर रही है। इधर, वारदात के करीब 5 घंटे बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इस हत्या की जिम्मेदारी ली। कहीं यह पोस्ट जांच भटकाने की कोशिश तो नहीं? पुलिस इस एंगल से भी जांच कर रही है। जिम संचालक पर हमले के PHOTOS… पहले जानिए VIDEO में क्या दिख रहा… पढ़िए क्या है पूरा मामला… 1 साल पहले लव मैरिज, युवती परिजनों के पास रह रही कपिल मूल रूप से जींद के डालमवाला गांव के थे और अभी हांसी के शांति निकेतन में रह रहे थे। कपिल 3 साल से हांसी में RED-जिम चला रहे थे। कुछ दिन पहले जिम को क्रांतिकारी चौक स्थित चहल मार्बल के पास शिफ्ट किया था। कपिल ने एक साल पहले ही हांसी के गांव बडाला की युवती से लव मैरिज की थी। युवती अभी अपने परिजनों के पास रह रही थी। हत्या के कारणों का पता नहीं चला फिलहाल हत्या के पीछे के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का प्रयास करेंगे। शहर में इस घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। जानिये…लॉरेंस के नाम पर आई सोशल मीडिया पोस्ट में क्या लिखा हैरी बॉक्सर ने ली मर्डर की जिम्मेदारी पोस्ट में लिखा है- सभी भाइयों को राम-राम। आज ये जो हांसी में कपिल रेड्‌डू का मर्डर हुआ है, उसकी जिम्मेदारी हैरी बॉक्सर, आरडी धारीवाल, हरमन संधु और विक्रम क्रीडान लेते हैं। ये हमने करवाया है। इसने शेखपुरा और ढाणी पुरिया में जो फायरिंग हुई थी, उसमें ये मेन साजिशकर्ता था और इसने पूरा सहयोग किया था, इसको समझाया भी थी। दो बार हमारे सुंदर भाई हांसी ने। लेकिन इसके समझ में नहीं आया। जो भी उस फायरिंग में शामिल था, उन सबको मारेंगे। हमें सबका पता है। हमने जिन-जिन को फोन किए हुए हैं, वो टाइम रहते लाइन पर जाओ, वरना अंजाम बहुत बुरा होगा। अगर टाइम रहते लाइन पर नहीं आए तो गोली कभी भी किसी साइड से कहीं से आ सकती है। जो हमारे दुश्मनों के साथ बैठके उनका साथ देंगे अपने आप को शहर का नवाब समझ रहे हों जल्दी ही तुमसे मुलाकात होगी। तुमसे तुम्हारी मौत घर की चौखट पर दस्तक दे रही है। वेट एंड वॉच ऑडियो में गुरु रंधावा जिम पर फायरिग का भी जिम्मा लिया एक वायरल ऑडियो में हांसी की इस घटना के अलावा पंजाबी एक्टर-सिंगर गुरु रंधावा के दिल्ली स्थित जिम पर फायरिग की भी जिम्मेदारी ली है। इसमें कहा-इसको भी मैंने फोन करके समझाया था मगर इसको भी समझ नहीं आया था। ये भी सलमान खान के साथ बैठकर उसका बहुत करीबी हो रहा है। इसको भी समझाया था मगर इसके भी समझ नहीं आया। इसके भी जल्दी गोलियां पड़ेंगी। कितनी भी सिक्योरिटी ले ले और देश के किसी भी कोने में चला जाए। इसको छोड़ेंगे नहीं। प्रशासन यह सोच रहा है कि मेरे और मेरे घरवालों पर केस बना दोगे और मैं चुपचाप बैठ जाउंगा तो ये गलत सोच है मैं चुप बैठने वाला नहीं हूं। जितने भी दुश्मन है उनको छोड़ूगा नहीं, मारूंगा इनको। टाइम लग जाएगा, मगर पहुंच जाएंगे। मेरे भाई और चाचा पर केस लगाकर कुछ नहीं होगा। केस लगाना है तो उन पर लगाओ जो साजिश रच रहे हैं। जिनका कोई लेना देना नहीं है उनको फंसाकर क्या साबित करना चाहते हो तुम। शेखपुरा और गांव ढाणी पुरिया में गोलियां चलाई थी लॉरेंस गैंग की पोस्ट में शेखपुरा और ढाणी पुरिया में फायरिंग केस का जिक्र है। असल में, 25 फरवरी 2025 को हांसी के गांव शेखपुरा के सरंपच प्रदीप लादी को डराने के लिए फायरिंग हुई थी। अगले दिन गांव ढाणी पुरिया में फायरिंग हुई। इस केस में हांसी एसटीएफ ने एनकाउंटर के बाद कृष्णा कॉलोनी के रवि व इंद्र सैनी को पकड़ा था। उनके कब्जे से 3 देसी पिस्तौल और 5 कारतूस मिले थे। पोस्ट में दावा है कि इन दोनों केस में कपिल रेढू मेन साजिशकर्ता था। कपिल रेढू पर थे हत्या, हत्या प्रयास के केस कपिल रेढू के ऊपर हत्या, हत्या के प्रयास, मारपीट और लड़ाई-झगड़े के 4 अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं। कपिल पर 2023 में सदर थाना में पहला केस दर्ज हुआ था। इसके बाद 2024 में भी हांसी सदर थाने में, 2023 में बास थाने में हत्या और 2024 में हिसार के अर्बन एस्टेट थाने में हत्या के प्रयास का केस दर्ज हुआ था। पुलिस इन 4 बड़े एंगल से कर रही जांच ससुराल से रिश्ते खराब थाः हांसी एसपी विनोद कुमार ने दैनिक भास्कर को बताया कि पुलिस मर्डर मामले में चार एंगल पर जांच कर रही है। कपिल के अपनी ससुराल में बेहद खराब रिश्ते रहे हैं। कपिल ने लव मैरिज की थी। लड़की के भाई ने कपिल को धमकी दी हुई थी। क्रिमिनल बैकग्राउंड देख रहेः एसपी ने बताया कि कपिल के क्रिमिनल बैक ग्राउंड को भी खंगाला जा रहा है। पता लगा रहे हैं कपिल की किससे दुश्मनी थी। कपिल के खिलाफ भी कई एफआईआर दर्ज हैं। जिम में झगड़ा या गर्लफ्रेंड का एंगलः तीसरा एंगल ये है कि कहीं जिम में कपिल का किसी से कोई झगड़ा तो नहीं हुआ। या फिर कोई गर्लफ्रेंड का मामला ना हो। इस एंगल की भी जांच की जा रही है। लॉरेंस गैंग की पोस्ट को भी देख रहेः पुलिस लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे हैरी बॉक्सर की पोस्ट में दिए एंगल को भी देख रही है। इस पोस्ट में शेखपुरा और ढाणी पुरिया में हुई फायरिंग का साजिशकर्ता रेढू को बताया है। ---------------- यह भी पढ़ें- दिल्ली में सिंगर गुरु रंधावा के जिम पर फायरिंग:लॉरेंस गैंग ने जिम्मदारी ली; लिखा- समझाया था सलमान से दूर रह, वह हमारा दुश्मन दिल्ली के पश्चिम विहार इलाके में गुरुवार तड़के एक जिम के बाहर मोटरसाइकिल सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, यह जिम दिल्ली में राजौरी गार्डन के रहने वाले 2 कारोबारियों का है। इसके ब्रांड एंबेसडर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा हैं। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    राजभर और निषाद बोले, हारी हुई सीटें जीता देंगे:पीएम मोदी झालमुड़ी खिलाकर बोले- इसी तरह साथ रहे तो सबका साथ-सबका विकास होगा
    Next Article
    इमरान हाशमी-अपारशक्ति खुराना की फिल्म की शूटिंग पर बवाल:हरिद्वार में सेट पर लगाया बार का बोर्ड; हिंदूवादी संगठनों का हंगामा, हटाना पड़ा नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment