Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या:दरवाजा तोड़कर शव को फंदे से उतारा, घरेलू कलह के बाद किया सुसाइड

    12 hours ago

    2

    0

    हरदोई के सांडी थाना क्षेत्र के बघराई गांव में रविवार की सुबह एक विवाहिता ने दुपट्टे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़कर विवाहिता को फंदे से नीचे उतारा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घरेलू कलह के कारण उसने यह कदम उठाया। मृतका की पहचान डॉली के रूप में हुई है। बघराई निवासी छोटी बिटिया ने बताया कि उनके पुत्र मनोज ने पिछले साल फरवरी में गांव की डॉली से प्रेम विवाह किया था। छोटी बिटिया ने बताया कि शादी के बाद से उनका रिश्ता सामान्य चल रहा था, हालांकि कभी-कभी घरेलू बातों को लेकर कहासुनी होती थी। रविवार की सुबह परिवार के अन्य सदस्य खेत पर गेहूं की कटाई करने गए थे। वह भी खेत पर गईं थीं। घर पर डॉली और उसकी जेठानी शिल्पी मौजूद थीं। इसी दौरान डॉली अपने कमरे में चली गई। कुछ देर बाद शिल्पी ने डॉली को आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। शिल्पी जब कमरे की ओर गईं, तो उन्होंने खिड़की से देखा कि डॉली का शव दुपट्टे के फंदे से लटका हुआ था। यह देखकर शिल्पी बदहवास हो गईं और उन्होंने तुरंत अन्य परिजनों को फोन पर सूचना दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और शव को फंदे से नीचे उतारा। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोमती नदी में नहाते समय डूबा युवक:दोस्तों के साथ पीपा पुल पर गया था, 24 घंटे बाद उतरता मिला शव
    Next Article
    पीलीभीत में भूसे के ढेर में लगी आग, VIDEO:सामान बचाते दो ग्रामीण झुलसे, पशुओं के चारे का संकट गहराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment