Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में सरकारी भूमि से 31 यूकेलिप्टस पेड़ कटे:अवैध कटान का आरोप, जिलाधिकारी से जांच की मांग

    3 hours ago

    1

    0

    हरदोई जिले में सरकारी भूमि पर पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम काईमऊ निवासी शिवम ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता शिवम के अनुसार, ग्राम काईमऊ के गाटा संख्या 1179ख और 1180 की नवीन परती भूमि तथा तालाब किनारे पूर्व प्रधानों द्वारा लगभग 100 पेड़ों का वृक्षारोपण कराया गया था। इनमें आम, गुलर, पापुलर और यूकेलिप्टस के पेड़ शामिल थे। आरोप है कि इनमें से 31 यूकेलिप्टस के पेड़ लेखपाल प्रदीप कुमार की मिलीभगत से 7 अप्रैल 2026 को काट दिए गए। प्रार्थना पत्र में बताया गया है कि अभी भी 37 यूकेलिप्टस के पेड़ मौके पर मौजूद हैं, जो सरकारी संपत्ति हैं। बिना अनुमति के किए गए इस कटान को अवैध बताया गया है। आरोप है कि 8 अप्रैल को कटे हुए पेड़ों को भी मौके से हटा दिया गया। सरकारी संपत्ति का नुकसान ग्रामीणों के अनुसार, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची थी। शिकायतकर्ता ने जिलाधिकारी से इस मामले की निष्पक्ष जांच कराने, सरकारी संपत्ति के नुकसान की भरपाई करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ममेरे भाई ने 7 साल की बच्ची से दुष्कर्म किया:आरोपी भी नाबालिग, पुलिस ने बच्ची को मेडिकल के लिए भेजा
    Next Article
    किन्नर पर हमला, जान से मारने की धमकी मिली:क्षेत्र को लेकर हुआ विवाद, बधाई लेकर लौटते समय किया हमला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment