Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में पीएम करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन:46 किमी हिस्सा शाहजहांपुर से गुजरा, 3 किमी लंबी हवाई पट्टी

    1 hour ago

    1

    0

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 अप्रैल को हरदोई में गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम के मद्देनजर शाहजहांपुर पुलिस प्रशासन ने रूट डायवर्जन प्लान तैयार किया है, जो 28 अप्रैल को सुबह 6 बजे से 29 अप्रैल की रात 12 बजे तक लागू रहेगा। गंगा एक्सप्रेस-वे कुल 594 किलोमीटर लंबा है, जो मेरठ से प्रयागराज तक जाएगा। इस परियोजना की लागत 37 हजार करोड़ रुपये से अधिक है। शाहजहांपुर जिले में गंगा एक्सप्रेस-वे की लंबाई लगभग 46 किलोमीटर है। यह एक्सप्रेस-वे शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन से प्रवेश करता है। जलालाबाद क्षेत्र में साढ़े तीन किलोमीटर लंबी एक हवाई पट्टी भी बनाई गई है, जिस पर एक साल पहले लड़ाकू विमानों के उतरने और उड़ान भरने का अभ्यास हो चुका है। यह हवाई पट्टी युद्ध या आपदा के समय वैकल्पिक रनवे के रूप में कार्य करेगी। रूट डायवर्जन प्लान के अनुसार,उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान गंगा एक्सप्रेस-वे पर आवागमन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा। केवल कार्यक्रम स्थल पर जाने वाली बसें ही एक्सप्रेस-वे पर जा सकेंगी।शाहजहांपुर के गढ़िया रंगीन स्थित प्रवेश स्थल से एक्सप्रेस-वे पर सामान्य वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। थाना अल्हागंज क्षेत्र के हुल्लापुर चौराहे से कार्यक्रम स्थल के लिए जाने वाली बसें हुल्लापुर-याकूबपुर तिराहा होते हुए गंगा एक्सप्रेस-वे पर प्रवेश करेंगी।फर्रुखाबाद जाने वाली बसें हुल्लापुर चौराहे से रूपापुर कट के माध्यम से जाएंगी। हुल्लापुर-रूपापुर मार्ग पर चार पहिया वाहनों के अतिरिक्त भारी वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। शाहजहांपुर से हरदोई होकर लखनऊ जाने वाले भारी वाहनों को हरदोई चौराहे से सीतापुर मार्ग की ओर डायवर्ट किया जाएगा। हुल्लापुर से हरदोई जाने वाले भारी वाहन याकूबपुर तिराहा-जलालाबाद-बरेली मोड़-हरदोई बाईपास-सीतापुर होकर लखनऊ पहुंचेंगे। थाना कांट क्षेत्र की कुर्रिया कलां चौकी से हरदोई जनपद की ओर जाने वाले भारी वाहनों का आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। कार्यक्रम में शामिल होने वाली बसें गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर जाएंगी,जबकि चार पहिया वाहन हरदोई बाईपास अथवा अल्हागंज-पाली मार्ग से मल्लावां के लिए प्रस्थान कर सकेंगे। हुल्लापुर से हरदोई जाने वाले भारी वाहन श्री गंगा फैमिली रेस्टोरेंट एवं टाइगर ढाबा पर रोके जाएंगे। थाना सेहरामऊ दक्षिणी क्षेत्र में देशी ढाबा,सेहरामऊ पर शाहजहांपुर से हरदोई जाने वाले भारी वाहन रोके जाएंगे। 28 अप्रैल शाम 6 बजे से 29 अप्रैल रात्रि 12 बजे तक डायवर्जन प्रभावी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बारात से पहले दूल्हा मामा की बेटी के साथ फरार:फिरोजाबाद में मंडप सजा, दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं हुई शादी
    Next Article
    झांसी-ओरछा रोड भारी वाहनों के लिए बंद:19 मई तक डायवर्ट रहेगा रास्ता, टीकमगढ़ जाने वाली बसें भी नहीं निकल सकेंगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment