Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बारात से पहले दूल्हा मामा की बेटी के साथ फरार:फिरोजाबाद में मंडप सजा, दुल्हन करती रही इंतजार, नहीं हुई शादी

    1 hour ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में दूल्हा बारात आने से ठीक पहले अपनी मामा की बेटी के साथ फरार हो गया। दुल्हन के घर में शादी की तैयारियां धरी रह गईं और खुशियों का माहौल गम में बदल गया। सोमवार रात दुल्हन के घर बारात आनी थी। लेकिन 9 बजे रात तक बारात नहीं आने पर परिजनों ने फोन किया तो सभी के नंबर बंद मिले। काफी देर के बाद किसी दूसरे के जरिए पता चला की दूल्हा अपने मामा की बेटी को लेकर फरार हो गया है। यह मामला थाना शिकोहाबाद क्षेत्र के एक गांव का है। यहां के निवासी ने अपनी बेटी का विवाह सेलई, फिरोजाबाद के एक युवक से तय किया था। दोनों परिवारों के बीच टीका-लगुन की रस्में पहले ही पूरी हो चुकी थीं। शादी की तारीख तय होने के बाद लड़की पक्ष ने मंडप, खानपान और अन्य सभी आवश्यक तैयारियां कर ली थीं। बारात आने से कुछ घंटे पहले दूल्हा अचानक अपनी मामा की बेटी के साथ घर से गायब हो गया। जब लड़के पक्ष से संपर्क किया गया, तो इस पूरे मामले का खुलासा हुआ। यह खबर मिलते ही दुल्हन पक्ष में अफरा-तफरी मच गई। शादी का माहौल अचानक शांत हो गया, और मेहमानों के लिए सजी कुर्सियां खाली रह गईं। दुल्हन के परिजनों ने बताया कि उन्होंने बेटी की शादी के लिए काफी धन खर्च किया था। दूर-दूर से रिश्तेदार भी पहुंच चुके थे। दूल्हे की इस हरकत से परिवार की सामाजिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंची है। दुल्हन और उसके परिवार के सदस्य सदमे में हैं। शिकोहाबाद इंस्पेक्टर अनुज कुमार राणा ने बताया कि उन्हें इस घटना की सूचना मिली है। हालांकि, अभी तक किसी भी पक्ष की ओर से थाने में कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या के युवक की दुबई में संदिग्ध मौत:20 दिन बाद भी नहीं आया शव, परिजन बोले- 10 हजार रियाल की मांग
    Next Article
    हरदोई में पीएम करेंगे गंगा एक्सप्रेस-वे का उद्घाटन:46 किमी हिस्सा शाहजहांपुर से गुजरा, 3 किमी लंबी हवाई पट्टी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment