Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    राहुल गांधी नागरिकता मामले में मनीष माथुर करेंगे सुनवाई:लखनऊ हाईकोर्ट में 7 मई को अगली तारीख, जज सुभाष विद्यार्थी केस से हटे थे

    1 hour ago

    1

    0

    राहुल गांधी की नागरिकता को चुनौती देने वाली याचिका पर अब इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में न्यायमूर्ति मनीष माथुर की एकल पीठ सुनवाई करेगी। यह मामला मंगलवार को न्यायमूर्ति मनीष माथुर के समक्ष सूचीबद्ध हुआ। सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता एस. विग्नेश शिशिर ने न्यायालय से आवश्यक दस्तावेज दाखिल करने के लिए समय मांगा। अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार करते हुए मामले की अगली सुनवाई के लिए 7 मई की तारीख तय की है। यह है पूरा मामला कर्नाटक में रहने वाले भाजपा कार्यकर्ता विग्नेश शिशिर ने राहुल गांधी पर भारत के साथ-साथ ब्रिटिश नागरिकता लेने का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज करने की मांग की है। उनकी याचिका एमपी-एमएलए कोर्ट से खारिज हुई थी। इसके बाद इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच के पास उन्होंने याचिका लगाई थी। जज सुभाष विद्यार्थी ने खुद को केस से अलग किया था 17 अप्रैल को मामले की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के जज सुभाष विद्यार्थी ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने और मामले की जांच CBI से कराने का आदेश दिया था। अगले ही दिन अपना फैसला बदलते हुए उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी को नोटिस जारी किए बिना फैसला करना उचित नहीं है। इसके बाद याचिकाकर्ता ने पोस्ट किया था कि यदि आपने किसी से पैसा लिया है तो उसे वापस कर दें, अन्यथा आपको जेल जाना होगा। हालांकि, उन्होंने अपने पोस्ट में जज का जिक्र नहीं किया था। इसके बाद नाराज होकर जज सुभाष विद्यार्थी ने इस केस से खुद को अलग कर लिया था। --------------- संबंधित खबर पढ़िए… राहुल की दोहरी नागरिकता केस से हाईकोर्ट जज हटे:CBI जांच-FIR का आदेश दिया, फिर पलटा था; याचिकाकर्ता का पोस्ट में पैसा लेने का जिक्र कांग्रेस नेता राहुल गांधी की दोहरी नागरिकता केस से इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज सुभाष विद्यार्थी ने खुद को अलग कर लिया है। सोमवार को जज ने यह फैसला याचिकाकर्ता की पोस्ट से नाराज होकर लिया है। पूरी खबर पढ़ें
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में एमडी छात्रा के मौत की गुत्थी उलझी:मां बोली- मेरी बेटी ऐसा नहीं कर सकती; पिता रिटायर्ड IRS, भाई इंजीनियर
    Next Article
    हमीरपुर में राजमिस्त्री ने फांसी लगाकर दी जान:जेब से मिली पर्ची में लिखा- पुलिस में रिपोर्ट किया तो जान से मार देंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment