Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हरदोई में मंत्री असीम अरुण ने विपक्ष को घेरा:नारी शक्ति वंदन बिल पर महिला विरोधी होने का आरोप

    2 hours ago

    1

    0

    हरदोई में बुधवार को प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने भाजपा जिला कार्यालय में एक प्रेस वार्ता को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने नारी शक्ति वंदन अधिनियम संशोधन बिल का समर्थन न करने पर विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस और इंडी गठबंधन पर तीखा हमला बोला। प्रभारी मंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने 2014 से ही महिला सशक्तिकरण को सेवा और संकल्प का माध्यम बनाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों ने दशकों तक महिला आरक्षण के मुद्दे को ठंडे बस्ते में रखा, जबकि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इसे लागू किया गया। उन्होंने संसद में नारी शक्ति वंदन अधिनियम से जुड़े संशोधनों पर विपक्ष द्वारा विरोध में मतदान करने को महिला विरोधी मानसिकता का प्रमाण बताया। मंत्री के अनुसार, विपक्षी दलों के लिए 'दल-हित' हमेशा 'देश-हित' और 'नारी-शक्ति' से ऊपर रहा है। असीम अरुण ने विपक्ष पर 'कुटिल राजनीति' और 'दोहरे चरित्र' का आरोप लगाया। उन्होंने धर्म के आधार पर आरक्षण की विपक्ष की मांग को असंवैधानिक बताते हुए खारिज कर दिया। मंत्री ने कांग्रेस द्वारा महिला सशक्तिकरण के नाम पर 'यू-टर्न' लेने के कई ऐतिहासिक उदाहरणों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने महिला आरक्षण बिल को दशकों तक लटकाए रखा। जब भी इसे पारित करने का निर्णायक अवसर आया, कांग्रेस ने अपने सहयोगियों के दबाव या वोट बैंक की राजनीति के कारण कदम पीछे खींच लिए। मंत्री असीम अरुण ने देश की नारी शक्ति से अपील की कि वे इस 'अपमान' और 'राजनीति' का जवाब लोकतंत्र की शक्ति के माध्यम से दें। इस प्रेस वार्ता में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन, जिला उपाध्यक्ष अलका गुप्ता, प्रीतेश दीक्षित, संदीप सिंह, ओम वर्मा, सत्यम शुक्ला, सीमा बिस्वास, अतुल सिंह, परेश लोहिया, आयुष सिंह, ऋतुराज त्रिपाठी और अभय दीक्षित सहित कई अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे
    Click here to Read more
    Prev Article
    कुशीनगर में बिजली विवाद में JE के सिर पर हमला:SSO घायल, ग्रामीणों ने मनमानी कटौती का आरोप लगाया
    Next Article
    मथुरा में पारा 47°C तक पहुंचने का अनुमान:डॉक्टर ने लू से बचाव के लिए उपाय बताए, लू से बचने की गाइडलाइन जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment